Category Archives: दुनिया

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

एनडीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी थे।

‘सर्वे ऑफ इंडिया’ की 250वीं वर्षगांठ पर स्‍मारक डाक टिकट जारी किये गये

संचार मंत्री श्री मनोज सिन्‍हा ने आज कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया दुर्गम हिमालय, गर्म रेगिस्‍तान और जानवरों से परिपूर्ण जंगलों के सर्वे करने की चुनौतियों का सामना करने में सफल रहा है। यह विभाग नई प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहा है और अब यह डिजिटल मैपिंग और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के क्षेत्र में भी सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुका है। श्री सिन्‍हा सर्वे ऑफ इंडिया की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो स्‍मारक डाक टिकटों तथा एक लघु चित्र जारी करते हुए अपने संबोधन में यह जानकारी दी।

सिंधिया बोले- MP को ‘शव राज’ मत बनाओ

धार खलघाट किसान महा पंचायत में कांग्रेस नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिधिया, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, सज्जन सिंह वर्मा एवं जयवर्धन सिंह व अन्य शामिल हुए। करीब डेढ़ साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली। किसान आंदोलन के जरिए हित साधने में लगी कांग्रेस धार जिले के खलघाट में जेल भरो आंदोलन कर रही है।

नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण ने सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के अंतिम प्रस्‍ताव का अनुमोदन किया ।

नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने गुजरात में सरदार सरोवर बांध (एसएसडी) की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्‍ताव का अनुमोदन कर दिया है, जिसके अनुसार बांध के प्रवेश द्वारों की ऊंचाई घटाते हुए और जलाशय में और पानी डाल कर इसे पूर्ण जलाशय स्‍तर यानी 138.68 मीटर ईएल तक ऊंचा उठाया जायेगा। डॉ अमरजीत सिंह, सचिव (जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुथान मंत्रालय) की अध्‍यक्षता में कल यहां हुई एनसीए की बैठक में सभी पर्यावरण, पुनर्वास एवं पुनर्स्‍थापन संबंधी मुद्दों पर विचार किया गया।

योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम लालपरेड ग्राउण्ड में

तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में लाल परेड ग्राउण्‍ड भोपाल में होगा। सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।

हाईवे पर चक्का जाम, कक्काजी की समर्थकों के साथ गिरफ्तारी

देश भर में किसानों द्वारा आज हाईवे पर चक्का जाम किया| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी मिसरोद पर बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर जाम किया| हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया| भोपाल के 11 मील तिराहे पर हाईवे जाम करने पहुंचे किसान नेता शिवकुमार शर्मा कक्काजी को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों 20 जून से शुरू होकर तीन दिन तक चलेंगे

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुबई के बुर्ज खलीफा, जबील पार्क और बुरहानी परिसर में जनभागिता से होने वाले औपचारिक समारोह के अलावा भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने योग करने के लिए स्थानीय नागरिकों को भी आमंत्रित किया है। इसके लिए महावाणिज्य दूतावास ने योगा ऐट योर डोर स्टेप का नारा दिया है।

दतिया पहुंचे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी

दतिया राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी  पहुंचे।  हवाई पट्टी पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगवानी की। राष्ट्रपति के साथ विमान से दतिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और प्रभारी मंत्री माया सिंह पहुंचे।

मृतकों के परिजनों से मिले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश की सीमा में घुसने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नीमच पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया।हालांकि कुछ देर की मशक्कत के बाद राहुल गांधी को जमानत दे दी गई । इसके बाद वे उदयपुर रवाना हो गए।

किसान आंदोलन में मृतकों के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी की नीमच में गिरफ्तारी, जमानत पर छोड़ा

किसान आंदोलन में मारे गए छह किसानों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित जीतू पटवारी के साथ सड़क रास्ते से मंदसौर की तरफ जा रहे थे कि नीमच के पास उन्हें शांतिभंग करने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तुरंत जमानत देकर वापस जाने को कहा। बाद में मृत किसानों के परिजनों से एक गेस्ट हाउस में ले जाक मिलवाया गया। करीब छह घंटे तक यह ड्रामा चला और शाम को राहुल गांधी वापस दिल्ली रवाना हो गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today