-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
भारतीय विदेश सेवा के 2016 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह ने आज (1 जून, 2017) राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने उन्हें सिविल सेवा को कैरियर के रूप में चुनने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक राजनयिक प्रतिनिधि के रूप में देश की सेवा करने का कार्य चुना है इसलिए उनके लिए यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि भारत, दुनिया के लिए सार्वभौमिक स्वीकृति की सबसे बड़ी अवधारणा का उपहार लाया है। भारत ने मानवता के लिए वसुधैव कुटुंबकम का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि विदेश सेवा उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने और देश की सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने तथा देश के विकासात्मक लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए दुनिया भर में अपने समकक्षों के साथ बातचीत करने का अद्वितीय अवसर और विशेषाधिकार प्रदान करती है।राष्ट्रपति ने कहा कि एक राजनयिक से प्रासंगिक विषयों की व्यापकता के बारे में हमेशा अच्छी जानकारी रखने की अपेक्षा होती है। उन्हें अपने देश की आर्थिक और सामाजिक गतिशीलता का संपूर्ण ज्ञान होना चाहिए और उन क्षेत्रों के बारे में जागरूक और सचेत रहना चाहिए जिनमें भारत अपने देश के लोगों की लाभ के साथ दूसरे देशों के साथ मिलकर कार्य कर सकता है।




Leave a Reply