-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रूस का समर्थनः NSG सदस्यता पर भारत की दावेदारी का रूस ने किया स्वागत

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड की बढती घटनाओं के बीच रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सेना और सुरक्षा बल नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के ऊपर दबदबा बनाये हुए है तथा सेना उन पर भारी पड़ रही है।जेटली ने कहा कि वह आतंकवाद से निपटने की रणनीतिक योजना का खुलासा तो नहीं करेंगे लेकिन इतना जरूर है कि पिछले दो सप्ताह में सेना और सीमा सुरक्षा बल ने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों पर बेहद अधिक दबाव बनाया है और सीमा पार से आने वाले तथा राज्य में सक्रिय आतंकवादियों पर इन का दबदबा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह में हुई मुठभेड भी इस बात की गवाह हैं कि सेना आतंकवादियों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर भी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस ने आतंकवादियों पर दबाव बनाया हुआ है।पाकिस्तान के साथ वार्ता से जुडे सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत ने समय- समय पर रिश्तों को सुधारने और पडोसी देश के साथ तनाव दूर करने के लिए कई कदम उठाये हैं। पिछले वर्ष विदेश यात्रा से लौटते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने के लिए लाहौर में उतरना इन्हीं प्रयासों की एक कडी है। उन्होंने कहा कि लेकिन पाकिस्तान ने कभी इन पहलों का सकारात्मक जवाब नहीं दिया और इनके बदले भारत को पठानकोट और उरी जैसे हमलों का सामना करना पडा जिससे वातार् का उचित माहौल नहीं बन सका।जम्मू कश्मीर के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में भले ही स्थिति कुछ चुनौतीपूर्ण हो बाकी राज्य में माहौल कुल मिलाकर शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य में पडोसी देश और आतंकवाद की चुनौती से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन इससे निपटने के लिए सेना की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं है।सशस्त्र सेनाओं के लिए खरीदारी से जुडे सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढाने के बाद अब घरेलू निजी क्षेत्र के दरवाजे भी खोले हैं। उन्होंने कहा कि एफडीआई के साथ शर्त यह है कि इसकी अनुमति खरीद के आर्डर के साथ ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि सामरिक भागीदारी मॉडल रक्षा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।




Leave a Reply