Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

सीएपीटी को मिला आईएसओ अवार्ड

सेंट्रल एकेडमी ऑफ पुलिस ट्रेनिंग (सीएपीटी) को विजन केयर सर्टिफिकेशन द्वारा क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम और क्वालिटी इनवायरमेंट सिस्टम का आईएसओ अवार्ड किया गया है।

विजन केयर सर्टिफिकेशन के राहुल ठाकुर द्वारा सीएपीटी के डायरेक्टर पवन श्रीवास्तव को आईएसओ सर्टिफिकेट सौंपे गए। इस अवसर सीएपीटी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

सोनिया-राहुल से छग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर-सभापति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण, छत्तीसगढ़ की नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति तथा नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

रायपुर: छत्तीसगढ़ी गहनों के सौंदर्य को निहारेगा पूरा देश

छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में प्रचलित गहनों का सौंदर्य अब राजपथ से पूरे देश में बिखरेगा। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड़ में पहली बार छत्तीसगढ की झांकी को नेतृृत्व करने का मौका मिल रहा है। आभूषणों और शिल्पकलाओं की थीम पर बनी यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक-जीवन और समाज में कलात्मक सौंदर्यप्रियता को प्रतिबिंबित करती है। इस झांकी में बस्तर के आदिवासी समुदाय के ककसार नृृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी कलाकार देंगे।

राजगढ़ कलेक्टर के पक्ष में उतरे दो कलेक्टर

राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ खड़ी भाजपा भले ही नौकरशाहों को अभद्र भाषा का उपयोग कर रही है लेकिन उनके साथी दो आईएएस अधिकारी निधि के साथ खड़े हैं।

मप्र की दो बालिकांए बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित

मध्यप्रदेश की रिया जैन और सुदिप्ति हजेला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भोपाल की रिया जैन को पुरस्कार प्रदान किया।

दिग्विजय सिंह ने कहा न मैं हिंदू परस्त हूं, न मुसलमान, मैं देश परस्त हूं

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नागरिकता कानून को लेकर कहा कि लोग उन्हें मुसलमान परस्त कहते हैं, लेकिन वे न तो हिंदू परस्त हैं, न मुसलमान। वे देश परस्त हैं और इसके बाद हिंदू हूं। उन्होंने कहा कि सीएए के कारण आज मुसलमान बेहद घबराए, डरे हुए हैं। वे निराश हैं। उनका राजनीतिक दलों, नेताओं और पुलिस से विश्वास उठ चुका है। अभी उन्हें न्यायपालिका से अंतिम उम्मीद है।

कर्नल अश्वनी कुमार की संविदा नियुक्ति खत्म

सैनिक कल्याण संचालनालय में सहायक संचालक रिटायर्ड कर्नल अश्वनी कुमार को अनियमितताओं के आरोपों में राज्य शासन ने सेवा से पृथक कर दिया है। उनकी संविदा नियुक्ति थी और उनकी संविदा को खत्म कर दिया है।

व्यापमं के आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज

व्यापमं घोटाले की पुरानी शिकायतों की जांच में जो दस एफआईआर दर्ज की गईं हैं, उनमें से तीन चिकित्सक डॉ. सीताराम शर्मा, डॉ. हितेष अलावा और डॉ. देवाशीष विश्वास की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज हो गई हैं। इन आरोपियों की अग्रिम जमानत का एसटीएफ द्वारा विरोध किया गया था।

डीएसपी को लोकायुक्त ने पीएचक्यू लौटाया

लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता ने लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस के उज्जैन इकाई में पदस्थ डीएसपी शैलेंद्र सिंह ठाकुर की सेवाएं वापस पुलिस मुख्यालय को सौंप दी हैं।

रायपुर: नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी ने आज कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा में नक्सल अभियान और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी., सीमा सुरक्षा बल के पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक तथा जिला पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे। श्री अवस्थी ने नक्सल अभियान के तहत आधिकारियों को निर्देशित किया, कि पुलिस को प्राप्त सूचनाओं की सत्यता की जांच करते हुए सर्चिंग अभियान चलाया जाना चाहिए और यह भी ध्यान रखें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान से क्षेत्र के ग्रामीण जनों को किसी प्रकार की परेशानी और असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि केन्द्रीय अर्द्धशैनिक बलों के जवानों तथा राज्य पुलिस के जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए। श्री अवस्थी ने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों में पंचायत चुनाव प्रक्रिया चल रही है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करके सुरक्षा के सभी प्रबंध पहले से कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले दिनों सभी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने भी सराहना की है। राज्य पुलिस त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव भी शांति पूर्ण निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराएं ताकि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की सक्रियता की पहचान बन सकें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today