-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
दिग्विजय सिंह ने कहा न मैं हिंदू परस्त हूं, न मुसलमान, मैं देश परस्त हूं
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नागरिकता कानून को लेकर कहा कि लोग उन्हें मुसलमान परस्त कहते हैं, लेकिन वे न तो हिंदू परस्त हैं, न मुसलमान। वे देश परस्त हैं और इसके बाद हिंदू हूं। उन्होंने कहा कि सीएए के कारण आज मुसलमान बेहद घबराए, डरे हुए हैं। वे निराश हैं। उनका राजनीतिक दलों, नेताओं और पुलिस से विश्वास उठ चुका है। अभी उन्हें न्यायपालिका से अंतिम उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि आज देश में सीएए के खिलाफ जो आंदोलन चल रहा है, वह अब न तो राजनीतिक दलों के बस में रहा, न नेताओं के काबू में है। आंदोलन अब छात्रों, अल्पसंख्यक मुसलमान महिलाओं और बच्चों के हाथों में चला गया है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने सीएए को कायम रखा तो वह देश की धर्मनिरपेक्षता पर अंतिम कील साबित होगा। दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया कि वे सीएए के बारे में लोगों को समझाने के लिए पूर्व ओलिंम्पियन व पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान के साथ यात्रा निकालेंगे।




Leave a Reply