Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, धर्मस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने कहा राजगढ़ कलेक्टर पर कांग्रेसियों को…. पिला रहीं, मचा बवाल

सीएए के समर्थन में भाजपा की रैली में राजगढ़ की महिला कलेक्टर निधि निवेदिता द्वारा नेता को थप्पड़ मारे जाने की घटना के बाद बुधवार को भाजपा नेता एफआईआर दर्ज कराने राजगढ़ पहुंचे थे। वहां पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने कलेक्टर पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा कि वे गोद में बैठा कर कांग्रेसियों को …. पिला रही हैं। इस पर राजनीतिक बवाल मच गया है।

इसको लेकर महिला कांग्रेस ने भोपाल में पुतला दहन किया तो तमाम कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा के महिलाओं के प्रति संस्कार बताया है। आईएएस एसोसिएशन ने भी इस मामले में CS को पत्र लिखकर घटना की निंदा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आईसीपी केसरी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से महिलाओं अधिकारी हतोत्साहित हो रही हैं।

आलोक श्रीवास्तव और प्रमोद अग्रवाल ने वीआरएस लिया

आलो

मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी आलोक श्रीवास्तव और प्रमोद अग्रवाल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। आलोक श्रीवास्तव इस समय केंंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

वहीं, अग्रवाल 1991 बैच के आईएएस हैं। इन अधिकारियों के अलावा हाल ही में वरिष्ठ अाईएएस अधिकारी गौरी सिंह ने सरकारी नौकरी को अलविदा कहा था।

दलगत भावना से ऊपर उठकर विकास की बात हो:मंत्री पटवारी

देवास जिले में जिला योजना समिति की बैठक में मंगलवार को प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी, भाजपा सांसद मनोज राजानी व कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनोज राजानी के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। करीब आधा घंटे तक डामरीकरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की रिकार्डिंग से बचने के लिए जीतू पटवारी ने मीडिया को बाहर कर दिया।

मुख्यमंत्री कमलनाथ का शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकात का दौर शुरू

मुख्यमंत्री कमल नाथ वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में भाग लेने आज दावोस पहुँचे। नाथ अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान बैठक में हिस्सा लेने के साथ ही मध्यप्रदेश में निवेश के सिलसिले में शीर्ष उद्योगपतियों से मिलेंगे।

खेल संचालक थाउसन की बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति

खेल संचालक और मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी एसएल थाउसन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं। थाउसन को एडीजी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तौर पर प्रतिनियुक्ति दी गई है।

अग्नि-पीड़ित अहिरवार को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा जाएगा

राज्य सरकार ने सागर जिले के अग्नि-पीड़ित धनप्रसाद अहिरवार को विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिये एयर एम्बुलेंस से सफदरजंग हॉस्पिटल भेजे जाने का निर्णय लिया है। हालांकि अहिरवार के साथ हुई घटना को लेकर मंगलवार को भाजपा के पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने सरकार को आड़े हाथों लिया था और पीड़ित व्यक्ति को देखने किसी मंत्री या विधायक के नहीं पहुंचने पर निंदा की थी।

आध्यात्मिक संवाद से समस्याओं का समाधान संभव : आचार्य डॉ. लोकेश मुनि

राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन के सांदीपनि सभागृह में आयोजित ‘आध्यात्मिकता द्वारा मानव समाज का विकास” संगोष्ठी में कहा कि समाज में बढ़ते भौतिकवाद पर नियंत्रण स्थापित करने के लिये आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सभी जीवों में समान आत्मा की मान्यता पर आधारित है।

रायपुर: मुख्यमंत्री देउरगाँव मे श्रीमद् भागवत कथा का किया श्रवण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के ग्राम देउरगाँव मे आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ समारोह मे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।

ग्राम स्वराज से मिलेंगे रोजगार के अवसर: श्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बिलासपुर में पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि वर्तमान और भविष्य में होने वाले सामाजिक बदलाव और परिस्थिति की चुनौतियों को ध्यान में रखकर शिक्षा के मापदण्ड बनाने की आवश्यकता है, तभी हम श्रेष्ठ बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज देश में मंदी का दौर है और रोजगार के अवसर की कमी हो रही है। ऐसे समय में ग्राम स्वराज की दिशा में चलकर आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today