27 दिसंबर से 10 जनवरी तक पुणे-भोपाल के बीच विशेष ट्रेन, तीन बार लगाएगी चक्कर

रेलवे द्वारा भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पुणे के बीच शनिवार 27 दिसंबर से 10 जनवरी तक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें तय अवधि के दौरान तीन More »

पीपीपी मोड मेडिकल कॉलेज से बदलेगी बैतूल की तकदीर

मध्य प्रदेश में पीपीपी मोड पर बैतूल जिले में मेडिकल कॉलेज का आज शिलान्यास हुआ जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं More »

Minister, Political leader और अफसरों के अमर्यादित मामलों से विदा होता 2025

समाज के हर वर्ग में नैतिकता में गिरावट आई है मगर आज भी आमजन राजनेता और अफसरों से यह अपेक्षा रखता है कि वे आदर्श प्रस्तुत करें और समाज को दिशा दें। More »

दो साल में INDIA मेट्रो ट्रेन की लंबाई में USA को पीछे छोड़ेगा, BHOPAL METRO ट्रेक पर दौड़ना शुरू

मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल में भी मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो गई है। शनिवार को भोपाल मेट्रो के सात किलोमीटर के सफर की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन More »

मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

19 वे अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 2024 “शिवसंभवम” की षष्टम संध्या की अंतिम प्रस्तुति

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन के आयोजन 19 वे अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 24 शिव संभवम के छटेव अंतिम शनिवार को नियोजित शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की रसवर्षा से नटराज श्री महाकालेश्वर की आराधना के उपक्रम में पहली प्रस्तुति आनंद वैद्य के शास्त्रीय गायन की हुई।

SGSITS इंदौर को NAAC द्वारा मिला “A” ग्रेड

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआईटीएस) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा “A” ग्रेड दिया गया है। एसजीएसआईटीएस की महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रही है। राज्य सरकार, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारमूलक तकनीकी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के लोगों को मिलेगा विकास का पूरा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रहने वाले विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु समुदाय के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाएगा। प्राचीन काल से घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों ने साहस और शौर्य के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के युवाओं और अन्य प्रतिभाओं को शिक्षा के साथ अच्छे भविष्य और कॅरियर निर्माण के लिए राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी।

भोपाल कलेक्टर के कर्मचारियों को गधे-घोड़े कहना का एक बॉस पर लगा आरोप, जानिये कौन है बॉस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्ट्रेट की एक शाखा के कर्मचारी उनकी बॉस की नजर में गधे और घोड़े हैं। यह आरोप कर्मचारियों ने जिले, संभाग और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे एक शिकायत पत्र में लगाया है। जानिये यह कौन है बॉस और भोपाल कलेक्ट्रेट की किस शाखा के कर्मचारियों ने लगाया है यह आरोप।

उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया।

स्पेशल DG सुषमा सिंह रिटायर हुईं तो प्रज्ञा ऋचा बनी विशेष DG, राजेश गुप्ता नहीं बन पाएंगे स्पेशल DG

मध्य प्रदेश में अखिल भारतीय पुलिस सेवा के विशेष पुलिस महानिदेशक पद से सुषमा सिंह के रिटायरमेंट की वजह से शुक्रवार को 1991 बैच की प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का प्रमोशन हो गया। इसी महीने रिटायर होने वाले राजेश गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर प्रमोशन मिलने की संभावना कम हो गई है क्योंकि स्पेशल डीजी के पद अब रिक्त नहीं हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

शहडोल में दस दिन का एक बच्चा वार्मर मशीन में झुलस गया, लापरवाही के आरोप

मध्य प्रदेश में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। दस दिन का एक नवजात शिशु इस बार स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही का शिकार हुआ और उसका शरीर झुलस गया। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्यप्रदेश उत्सव से म.प्र. को जानने समझने का मिलेगा अवसर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, जनजातीय विरासत, पर्यटन, कला, रहन-सहन एवं विविध व्यंजन इत्यादि की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के दिल (मध्यप्रदेश) की समृद्ध, सांस्कृतिक धरोहरों से दिल्ली एवं अन्य प्रदेश के लोगों को परिचित कराने के लिये देश की राजधानी में 4 दिवसीय “मध्यप्रदेश उत्सव” का अनूठा आयोजन किया गया है।

कांग्रेस नेताओं के बीच पटरी नहीं बैठ रही, दिल्ली में बुलावे के बाद लौटे जीतू, कार्यकारिणी नहीं मिली फटकार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विधानसभा चुनाव में हार के बाद हुए बदलाव में आए युवा नेतृत्व में अब पटरी नहीं बैठ रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभारी महासचिव के रूप में भेजे गए नेता भंवर जितेंद्र सिंह भी अतिरिक्त प्रभार को अतिरिक्त समझकर विजिटर्स की तरह आते-जाते हैं। प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह से लेकर जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के बीच तालमेल की कमी पटरी नहीं बैठने के संकेत देती है। हाईकमान ने बुधवार को पटवारी को अचानक बुलाया और खाली हाथ वापस भेज दिया है। पढ़िये कांग्रेस की मध्य प्रदेश की राजनीति में चल रही ऊहापोहा की स्थिति पर रिपोर्ट।

जबलपुर GRP में महिला पुलिस में नाबालिक महिला को पीटा, वीडियो वायरल होने पर लाइन अटैच

जबलपुर में जीआरपी शासकीय रेलवे पुलिस द्वारा एक नाबालिक और महिला के साथ कमरे में बंद कर जमकर मारपीट की गई. घटना का जब वीडियो वायरल हुआ तो महिला पुलिस थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया और डीएसपी को जांच सौंपसौंप दी गई.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today