Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
भोपाल का मास्टर प्लान अक्टूबर महीने आएगाः जयवर्द्धन सिंह

भोपाल का मास्टर प्लान अक्टूबर महीने आएगाः जयवर्द्धन सिंह

प्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री जयर्द्धन सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भोपाल का मास्टर प्लान अक्टूबर या नवंबर महीने में आ जाएगा। मास्टर प्लान में बड़ी झील के कैचमेंट एरिया को सुरक्षित करने की योजना है। मास्टर प्लान 1995 से भोपाल का विकास हो रहा है।

जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि इंदौर को देश में लगातार तीसरी बार सफाई में पहला पुरस्कार मिलने पर अब राज्य शासन इंदौर मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करेगी। इसी तरह नगरीय परिवहन व्यवस्था के एक कॉमन कार्ड की योजना शुरू करने पर विचार चल रहा है। इस कॉमन कार्ड के माध्यम से ही मेट्रो हो या बस या फिर रोप वे आदि, सभी में कार्ड होल्डर यात्रा कर सकेगा। सिंह ने सीवेज नेटवर्क को लेकर माना कि प्रदेश के करीब 328 नगरीय निकायों में व्यवस्था सीवेज नेटवर्क नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today