Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मंदसौर नपा बंदवार हत्याकांड में भाजपा नेता आरोपी

मंदसौर नपा बंदवार हत्याकांड में भाजपा नेता आरोपी

मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार हत्याकांड में आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। भाजपा कार्यकर्ता मनीष बैरागी का बंदवार से कुछ समय पहले विवाद भी हुआ था। घटना के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रहलाद बंदवार की हत्या के बाद मंदसौर में तमाम राजनेता पहुंच रहे हैं। बुधवार की रात को बंदवार को एक व्यक्ति ने गोली मारी थी। गोली मारने वाला स्वयं उनका करीबी और भाजपा नेता मनीष बैरागी पिता मोहनलाल बैरागी निकला है। बैरागी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स के करीब आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध दें।
बुधवार की रात वारदात को अंजाम देने के पहले बैरागी ने उसने सहकारी बैंक के सामने स्थित भाजपा नेता लोकेंद्र कुमावत दुकान पर आकर वहां बैठे बधवार से जय श्री राम कहा। नमस्कार करने के बाद दोनो मे किसी विषय पर तीखी बोलचाल की और विवाद होने पर जेब से पिस्तौल निकालकर गोली मार दी। वह अपनी बुलेट मोटर साईकिल वहीं छोडकर भाग निकला था। दोनो के बीच विवाद लेनदेन को लेकर हुआ था।
बैरागी भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today