Category Archives: खेल

एशियन गेम्स में MP की नेहा ठाकुर ने जीता रजत पदक, सेलिंग में दूसरे नंबर पर रहीं

चीन में हो रहे 19वें एशियन गेम्स में आज मध्य प्रदेश का नाम नेहा ठाकुर ने रोशन किया है। नेहा ने वहां सेलिंग में रजत पदक जीता है। सेलिंग में भारत का यह पहला पदक है। पढिये रिपोर्ट।

इंदौर में इंडिया-आस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों ने वार्मअप किया, लोगों ने सेल्फी उतारी

इंदौर में रविवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच के पहले दिन में वार्मअप करते हुए खिलाड़ी। मैच देखने के लिए भोपाल से भी लोग गए हैं जिन्होंने मैच का आनंद लेने और इंडिया टीम को चियरअप करने के लिए भारतीय टीम की जर्सियां भी पहन रखी हैं। जहां इन लोगों ने मैदान पर अपनी सेल्फी उतारी तो वहीं वार्मअप करते हुए खिलाड़ियों के वीडियो भी लिए और उन्हें पुकारते हुए उनका ध्यान खींचने की कोशिश की।

‘रियल कबड्डी सीजन 3’ का जयपुर में धमाकेदार शुरुआत, MTV स्टार ‘रणविजय सिंघा’ ने कराई शुरुआत

आत्लैंचर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की रीअल कबड्डी सीजन 3 ने जयपुर के जी स्टूडियो में धमाकेदार शुरूआत हुई। आरकेएल रीअल कबड्डी के सीजन थ्री की शुरुआत की शाम को ‘क्रेजी हॉपर्स’ ने धमाकेदार प्रस्तुती दी। जिसके बाद आस्था गिल ने एक शो किया जो दर्शकों के लिए यादगार रहेगा। इस रात की आरंभ में भारतीय युवा आदर्श रणविजय सिंघा भी मौजूद थे, जिन्होंने हाल ही में इस लीग में हिस्सेदारी खरीदी। पढ़िये रिपोर्ट।

महाकाल के दरबार में अभिनेता अक्षय कुमार ने मनाया जन्मदिन, शिखर धवन-सानिया नेहवाल भी पहुंचे

मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, क्रिकेटर शिखर धवन और ओलिंपिक मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल महाकाल के दरबार में पहुंचे। अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन महाकाल भगवान के दर्शन कर मनाया तो शिखर धवन उसी दौरान वहां पहुंचे। सानिया नेहवाल अपने माा-पिता के साथ भगवान महाकाल के मंदिर पहुंची और महाकाल लोक को देखा। इस बीच लोगों ने उनकी तस्वीरें और वीडियो खींचकर अपना मोबाइल स्टेट्स में डाला। देखिये देश की इन मशहूर हस्तियों के वीडियो और फोटो।

हनुमानजी के सामने बिकनी में बॉडी बिल्डिंग मामले में अखिलेश यादव कूदे, संत की एंट्री

मध्य प्रदेश के रतलाम में हनुमानजी की प्रतिमा के सामने बिकनी में महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शरीर प्रदर्शन का विरोध करने वालों में अब समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एंट्री ले ली है। वहीं, उज्जैन के एक संत ने भी आयोजकों व महिलाओं को कठोरतम दंड देने की मांग उठा दी है।

हनुमानजी के सामने बिकनी में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, BJP के एक नेता विरोध में तो दूसरे खुलकर सपोर्ट में कूदे

रतलाम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों के बिकनी में हनुमान प्रतिमा के सामने प्रदर्शन के मामले में राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री ऐसे आयोजनों के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर निंदा करते हैं तो दूसरे बीजेपी नेता विरोध करने वालों की बुरी नजर पर सवाल खड़े करते नजर आए। वहीं, प्रशासन का एक्शन भी सवालों के घेरे में है जिसमें आयोजकों पर कार्रवाई के बजाय उसकी टीम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात करने वालों को ही आधी रात के बाद घर से उठाने पहुंच गई। देखना यह है कि यह मामला कहां तक जाता है लेकिन इस आयोजन से जुड़े भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप को जरूर अपने क्षेत्र में नुकसान की संभावना दिखाई दे रही है।

रतलाम में महिलाएं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मंच पर उतरीं, अंतःवस्त्रों में अंग प्रदर्शन से विवादों में आयोजन

मध्य प्रदेश में खेल इंडिया यूथ गेम्स में खेलेगा मध्य प्रदेश का नारा मिलने के बाद रतलाम में महिलाओं की बॉडी बिल्डिं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने अंतःवस्त्रों पर शरीर प्रदर्शन किया। आयोजनस्थल के मंच पर जैसे ही यह दृश्य लोगों ने देखे तो आयोजकों की आलोचना शुरू हो गई। आयोजन के अश्लीलता-फूहड़ता वाले फोटो और वीडियो वायरल हो गए। आश्चर्य की बात यह है कि इस आयोजन के बैनर पर भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भी बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है। एक बड़ी बात यह है कि महिला दिवस भी दो बाद ही आ रहा है और उसकी पूर्व संध्या पर महिलाओं के ऐसे अंग प्रदर्शनों के आयोजन को नारी का अपमान कहा जा रहा है तो वह कहीं से भी गलत नहीं कहा जा सकता है।

इंदौर की पिच पर एक दिन 14 विकेट गिरे, मैच आस्ट्रेलिया की पकड़ में पहुंचा

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच के पहले दिन ही 14 विकेट गिर गए और मैच पर आस्ट्रेलिया की पकड़ दिखाई दे रही है। पहली पारी में भारत के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हुए और 34 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाए। वहीं, आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा-लाबुषाणाया की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी वाली पारी खेलकर टीम को भारत के स्कोर तक पहुंचाकर बढ़त के लिए अग्रसर किया। मैच में चार दिन हैं और अब 26 विकेटों का खेल और बचा है।

भारत ने आस्ट्रेलिया से लगातार दूसरा टेस्ट मैच ढाई दिन में जीता, छह विकेट से हराया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भी टीम इंडिया ने ढाई दिन में ही जीत लिया। इसके पहले नागपुर में पहला टेस्ट मैच भी भारतीय टीम ने ढाई दिन में आस्ट्रेलिया को हराकर जीत लिया था। दूसरे मैच भारत ने छह विकेट से हराया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः महाराष्ट्र ओवर ऑल चेम्पियन, MP आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज भोपाल में समापन हो गया जिसमें ओवरऑल टीम चेम्पियन की ट्रॉफी महाराष्ट्र को मिली। वहीं, मध्य प्रदेश ने अपने पिछले प्रदर्शन आठवें स्थान से बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन खेलों में मध्य प्रदेश की टीम में 40 फीसदी बेटियों की भागीदारी पर बधाई दी। मध्य प्रदेश के अच्छे प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई दी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today