Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
खेलो इंडिया यूथ गेम्सः महाराष्ट्र ओवर ऑल चेम्पियन, MP आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः महाराष्ट्र ओवर ऑल चेम्पियन, MP आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आज भोपाल में समापन हो गया जिसमें ओवरऑल टीम चेम्पियन की ट्रॉफी महाराष्ट्र को मिली। वहीं, मध्य प्रदेश ने अपने पिछले प्रदर्शन आठवें स्थान से बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन खेलों में मध्य प्रदेश की टीम में 40 फीसदी बेटियों की भागीदारी पर बधाई दी। मध्य प्रदेश के अच्छे प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई दी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की धूमधाम आज भोपाल में समाप्त हो गई। मध्य प्रदेश में हुए पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए राज्य के आठ शहरों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इस बार उसने 39 गोल्ड मेडल के साथ 30 सिल्वर व 27 ब्राउंज मेडल जीतकर कुल 96 पदक जीते। वहीं, गेम्स की चेम्पियन 161 पदकों के साथ महाराष्ट्र की टीम रही। महाराष्ट्र को 56 गोल्ड, 55 सिल्वर व 50 ब्राउंज मेडल मिले। गेम्स में पदक तालिका में दूसरे स्थान पर हरियाणा राज्य रहा जिसे 41 गोल्ड, 32 सिल्वर और 55 ब्राउंज मेडल के साथ 128 पदक मिले।

MP ने दिखाया यहां खेलों की कितनी शानदार सुविधाएं : ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शानदार मेजबानी कर मध्य प्रदेश ने दिखा दिया कि यहां पर खेलों की कितनी शानदार सुविधाएं हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शानदार आयोजन के लिए मध्य प्रदेश को शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश पिछली बार 8वें नंबर पर था, इस बार तीसरे नंबर पर है। ठाकुर ने कहा कि पिछले बार के यूथ गेम्स जो हरियाणा में हुए थे, उसमें 12 रिकॉर्ड टूटे थे। इस बार 12 खिलाड़ियों ने 25 नैशनल रिकॉर्ड तोड़े। ठाकुर ने कहा कि शायद ही दुनिया के किसी देश में इतना भव्य और शानदार तरीके से यूथ गेम्स का आयोजन होता है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री ने जैवलिन थ्रो में नैशनल रिकॉर्ड बनाने के लिए दीपिका को बधाई दी। उन्होंने एल धनुष और मार्टिना देवी को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए भी बधाई दी।

इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है। यह ऐसा मंच है जहां पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने और संवारने का काम करते हैं। ठाकुर ने खासतौर पर सोनम, शांति विश्वास और झारखंड की आशा किरण बाला का नाम लिया और कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों ने गरीबी और अभाव जैसे तमाम विपरीत परिस्थितियों को धता बताते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं में पिछले कुछ वर्षों काफी सुधार हुआ है।

सीएम हाउस से निकली चेम्पियंस रैली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह के पहले आज शाम मुख्यमंत्री निवास से चेंपियंस रैली को फ्लैग ऑफ किया। केंद्रीय खेल युवा कार्य और गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ओलिंपियन शूटिंग खिलाड़ी गगन नारंग उपस्थित थे। खिलाड़ियों द्वारा इस रैली में उत्साह पूर्वक भागीदारी की गई। प्रमुख सचिव खेल श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी और खेल संचालक श्री रवि गुप्ता भी उपस्थित थे।

शूटर नारंग ने कहा, एमपी ने बेंच मार्क सेट किया
शूटर गगन नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने खेलो इंडिया का सबसे अच्छा आयोजन किया है। जहाँ-जहाँ खेलो इंडिया के गेम्स हुए हैं मध्यप्रदेश ने उससे बेहतर कर दिखाया और एक बेंच मार्क सेट कर दिया है। हम ओलिंपिक का सपना साकार कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today