Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
एशियन गेम्स में MP की नेहा ठाकुर ने जीता रजत पदक, सेलिंग में दूसरे नंबर पर रहीं

एशियन गेम्स में MP की नेहा ठाकुर ने जीता रजत पदक, सेलिंग में दूसरे नंबर पर रहीं

चीन में हो रहे 19वें एशियन गेम्स में आज मध्य प्रदेश का नाम नेहा ठाकुर ने रोशन किया है। नेहा ने वहां सेलिंग में रजत पदक जीता है। सेलिंग में भारत का यह पहला पदक है। पढिये रिपोर्ट।

चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारत के पदक की तालिका में मध्य प्रदेश की नेहा ठाकुर ने अपना नाम लिखा लिया है। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदलौत उन्होंने रजत पदक जीता है। नेहा ठाकुर को सेलिंग में पहला पदक मिला है और इस पदक के साथ पदक तालिका में 12 मेडल हो गए हैं।
कौन है नेहा ठाकुर जानें
नेहा ठाकुर सत्रह साल की हैं। वे मध्य प्रदेश की हैं। उन्होंने महिलाओं की डिंगी प्रतियोगिा में रजक पदक जीता है। उनके 11दौड़ों में 27 पाइंट बने जबकि थाईलैंड की नोपासोरन खुबबूनजन को स्वर्ण पदक और सिंगापुर की केरा मारिया कांस्य पदक जीती हैं। नेहा के रजत पदक जीतने के बाद स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर बदाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today