Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
स्‍वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे पदक अलंकरण

स्‍वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे पदक अलंकरण

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले पदक अलंकरण समारोह में मुख्‍यमंत्री कमल नाथ द्वारा पुलिस, जेल व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र‍पति द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही जीवन रक्षा पदक भी मुख्यमंत्री प्रदान करेंगे। समारोह में कुल 63 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्मानित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ इस अवसर पर एक उत्तम जीवन रक्षा पदक व तीन जीवन रक्षक पदक प्रदान करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के 7 विशिष्ट सेवा पदक व 36 सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित करेंगे। इनके अलावा जेल विभाग के लिए घोषित एक विशिष्ट सेवा पदक व 8 सराहनीय सेवा पदक तथा होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के 2 विशिष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा के लिए 5 नागरिक सुरक्षा पदक भी मुख्‍यमंत्री द्वारा दिए जायेंगे।

इन्‍हें मिलेंगे पदक

      राष्ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक (पुलिस)- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.पी.ई. लोकायुक्त भोपाल सुशोभन बनर्जी, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल श्रीमती सुषमा सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत पु.मु. भोपाल विपिन कुमार माहेश्वरी, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक कल्‍याण पु.मु. भोपाल विजय कटारिया, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू भोपाल सैयद मोहम्मद अफजल, सहायक सेनानी 1 वाहिनी इंदौर राजेन्द्र सिंह भदौरिया व निरीक्षक (अनु सचिवीय) विशेष शाखा पु.मु.भोपाल विवेक परांजपे ।

राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पु‍लिस)–  सेनानी 17 वी वाहिनी विसबल भिंड जगत‍ सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर अवधेश कुमार गोस्वामी, सेनानी 24 वी वाहिनी विसबल जावरा महेश चंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक म.प्र.पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल संजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक अअविपुमु भोपाल श्रीमती श्रद्धा तिवारी,सहायक पुलिस महानिरीक्षक रेल भोपाल धर्मवीर सिंह, पु‍लिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर संजीव कुमार सिन्हा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस तिघरा ग्वालियर अताउल्ला सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल गोपाल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल राजेश गुरू, निरीक्षक विसबल 23 वी वाहिनी भोपाल प्रदीप कुमार बुधौलिया, निरीक्षक रेडियो पीआरटीएस इंदौर वीर विक्रम सेंगर, निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर शिवकुमार पटेल, निरीक्षक (अनु सचिवीय) महिला अपराध शाखा पु.मु. भोपाल रमेश कुमार हेमनानी, सूबेदार (अनु सचिवीय) नारकोटिक्स इंदौर अरशद अली खान, उप निरीक्षक लोकायुक्त भोपाल अनिल कुमार भदौरिया, उप निरीक्षक विशेष शाखा भोपाल नारायण अंबेडकर, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पु्.मु. भोपाल सतीश कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) अजाक पु.मु.भोपाल श्रीमती सुमनलता शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रीवा प्रमोद पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक विसबल 24 वी वाहिनी जावरा हेत सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक रीडर टू पुलिस अधीक्षक भिंड अशोक कुमार सविता, सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) विसबल पु.मु.भोपाल श्रीमती मधु चौधरी, प्रधान आरक्षक यातायात इंदौर कृष्णमुरारी दुबे, प्रधान आरक्षक यातायात इंदौर महेश कुमार पाण्डे, प्रधान आरक्षक छतरपुर जमना प्रसाद श्रीवास, प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर सत्यनारायण सिंह यादव, प्रधान आरक्षक कंट्रोल रूम भोपाल रईस उल्लाह, प्रधान आरक्षक अअविपु‍मु भोपाल चिमल अलीवल, प्रधान आरक्षक 5 वी वाहिनी मुरैना अब्दुल रज्जाक खान, प्रधान आरक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल श्री कमलेश्वर प्रसाद,आरक्षक दतिया अशोक कुमार यादव, आरक्षक रेडियो भोपाल शिवनाथ सिंह, आरक्षक विपुस्था लोकायुक्त इंदौर दिगम्बर पाल, आरक्षक पीएस इंदरगंज ग्वालियर राजकुमार राठौर व आरक्षक पुलिस लाईन झाबुआ श्री जाव सिंह राठौर।

विशिष्‍ट सेवा पदक (जेल)-  प्रहरी केन्द्रीय जेल सागर कमला प्रसाद पटेल।

सराहनीय सेवा पदक (जेल)- सहायक जेल अधीक्षक सब जेल गंजबासोदा श्रीमती ज्योति तिवारी, मुख्‍य प्रहरी केन्द्रीय जेल ग्वालियर रामरूप सिंह कुशवाह, मुख्य प्रहरी सब जेल बड़वाह करण सिंह रघुवंशी, मुख्य प्रहरी जिला जेल छिंदवाड़ा प्रकाश नारायण दीक्षित, मुख्य प्रहरी जिला जेल बालाघाट रविन्द्र जामकर, प्रहरी केन्द्रीय जेल सागर इंद्रपाल सिंह, प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन बाबूलाल सांख्‍ला एवं प्रहरी केन्द्रीय जेल ग्वालियर वाचाराम।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक- स्वयंसेवी प्लाटून कमांडर होमगार्ड भोपाल रमाकांत रजक एवं डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्स जबलपुर क्रिस्टोफर ई आरलैण्ड।

सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक– डिवीजनल कमाण्‍डेंट एस.डी.ई.आर.एफ.भोपाल श्री कमलेन्द्र सिंह परिहार, जूनियर स्‍टाफ ऑफीसर होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर राजेन्‍द्र सिंह बघेल,सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) डिवीजनल कार्यालय होमगार्ड ग्वालियर भानूप्रताप सिंह परमार, स्वयंसेवी प्‍लाटून कमांडर होमगार्ड भोपाल देवनारायण सिंह व स्वयंसेवी महिला सैनिक होमगार्ड भोपाल सुश्री वर्षा गोगावाले।

उत्‍तम जीवन रक्षा पदक- साजिद खान, संजय वार्ड जिला सिवनी को प्रदान किया जायेगा।

जीवन रक्षा पदक-आरक्षक होशंगाबाद अंकित धनगर, आरक्षक होशंगाबाद श्री महेन्द्र टेकाम व मास्टर सर्मपण मालवीय को वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today