Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
सीएम योगी ने किया मंत्रियो के विभागों में फेरबदल

सीएम योगी ने किया मंत्रियो के विभागों में फेरबदल

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के प्रस्ताव पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने वर्तमान कार्य प्रभार से समन्वय विभाग को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में आवंटित किया है। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के वर्तमान कार्य प्रभार से नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग को हटाकर मंत्री सुरेश खन्ना को अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में आवंटित कर दिया है।

मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी को उनके पूर्व आवंटित विभागों के साथ मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग का अतिरिक्त कार्य प्रभार दिया गया है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी को पूर्व में आवंटित अभाव, सहायता एवं पुनर्वास विभाग अब राज्यमंत्री (एम0ओ0एस0) के रूप में आवंटित किये गये हैं।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर को पूर्व में आवंटित खाद्य प्रसंस्करण विभाग अब राज्यमंत्री (एम0ओ0एस0) के रूप में आवंटित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today