Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
राहुल गांधी 8 फरवरी को भोपाल आएंगे, पार्टी ने बनाए लोकसभा चुनाव प्रभारी

राहुल गांधी 8 फरवरी को भोपाल आएंगे, पार्टी ने बनाए लोकसभा चुनाव प्रभारी

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भोपाल से आठ फरवरी से प्रचार अभियान का आगाज करने जा रही है। इसमें राहुल गांधी किसानों को संबोधित कर अपनी मध्यप्रदेश सरकार और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के बीच के अंतर को बताते हुए किसानों को बताएंगे कि कांग्रेस जो कहती है, वही करती है। पहले की सरकारों की तरह नहीं जो केवल घोषणाएं ही करते थे। वहीं, पीसीसी ने इन चुनावों के लिए लोकसभा क्षेत्र प्रभारी की नियुक्ति कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राहुल गांधी आठ फरवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में किसान सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सभी विधायकों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जिला-ब्लॉक कमेटियों के अध्यक्षों, मंडी, नगरीय निकायों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों को लेकर भोपाल आएं।
इधर, लोकसभा चुनाव की पूर्व तैयारियों के लिये लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्तियां की गयी हैं। ये प्रभारी अपने प्रभार वाले क्षेत्र में जाकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्य करेंगे। जिन पदाधिकारियों को लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारी बनाया गया है, वे हैं:-
अशोक शर्मा-मुरैना, बाबूलाल सोलंकी-भिंड (अजा), विपिन खुजनेरी-ग्वालियर, राजेन्द्र भारती-गुना, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी-सागर, नारायण प्रजापति-टीकमगढ़ (अजा), बृजेन्द्र्र मिश्रा-दमोह, आनंद अहिरवार-खजुराहो, यादवेन्द्र सिंह-सतना, विष्णुशंकर पटेल और श्रीमती सविता दीवान-रीवा, राजेन्द्र मिश्रा और सुश्री कौशिल्या गोटिया-सीधी, दिलीप मिश्रा और कदीर सोनी-शहडोल, निशंक जैन-जबलपुर, श्रीमती जमना मरावी और श्रीमती नेहा सिंह-मंडला (अजजा), नरेश सराफ और देवेन्द्र तेकाम-बालाघाट, नन्हेलाल धुर्वे-छिंदवाड़ा, साजिद अली,एडवोकेट-होशंगाबाद, प्रभुसिंह ठाकुर-विदिशा, रामेश्वर नीखरा-भोपाल, राजकुमार पटेल-राजगढ़, जोधाराम गुर्जर-देवास (अजा), सुनील सूद और शौकत हुसैन-उज्जैन (अजा), मनोहर बैरागी-मंदसौर, हामिद काजी-रतलाम (अजजा), सुरेन्द्र सिंह ठाकुर-धार (अजजा), प्रतापभानु शर्मा-इंदौर, विनयशंकर दुबे-खरगोन (अजजा), श्रीमती अर्चना जायसवाल-खंडवा और सुनील जायसवाल-बैतूल (अजजा)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today