Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मप्र में कांग्रेस के दिग्विजय, भूरिया, मीनाक्षी सहित नौ प्रत्याशी घोषित

मप्र में कांग्रेस के दिग्विजय, भूरिया, मीनाक्षी सहित नौ प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मप्र के 9 प्रत्याशियों की घोषणा की है । भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, रतलाम से कांतिलाल भूरिया तो मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया है। दो पूर्व विधायकों को भी पार्टी ने टिकट दिए हैं।

कांग्रेस ने शनिवार की रात प्रदेश के 36 प्रत्याशियों की सूची घोषित की। कांग्रेस की 36 प्रत्याशियों की सूची में मप्र के नौ उम्मीदवार के नाम के अलावा कर्नाटक के 18, एक महाराष्ट्र, दो मणिपुर और आठ उत्तराखंड के प्रत्याशी शामिल हैं। मप्र के नौ उम्मीदवार मेंं दिग्वजिय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल के विश्वस्त आईएएस अधिकारी आरएन बैरवा की बेटी किरण अहिरवार का है। किरण टीकमगढ़ की अनुसूचित जाति आरक्षित सीट से प्रत्याशी हैं। बैतूल की अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट से है जहां रामू टेकाम को प्रत्याशी बनाया है।
विधानसभा चुनाव में हारे एक पूर्व विधायक मधु भगत को बालाघाट से प्रत्याशी बनाया है। भगत, कमलनाथ के निकट हैं। वहीं, भाजपा से विधायक रहीं प्रमिला सिंह को भी कांग्रेस ने शहडोल की अनुसूचित जनजाति सीट से प्रत्याशी बनाया है। प्रमिला सिंह के पति आईएएस हैं। इसके अलावा एक विधायक विक्रम सिंह नातीराजा की पत्नी कविता सिंह को खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं होशंगाबाद से शैलेंद्र दीवान को प्रत्याशी बनाया है। दीवान पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह दीवान के पुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today