Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
बुंदेलखंड कांग्रेस की अध्यक्ष बिन्दु भार्गव कांग्रेस में शामिल

बुंदेलखंड कांग्रेस की अध्यक्ष बिन्दु भार्गव कांग्रेस में शामिल

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह की मौजूदगी में बुधवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बुंदेलखंड कांग्रेस की अध्यक्ष बिन्दु श्रीराम भार्गव ने अपने अनेक समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।

इसके अलावा सीहोर जिला पंचायत सदस्य तुलसीराम पटेल अपने चार साथियों साजिद शाह, आरिफ अंसारी, रफीक खान और इरशाद पहलवान के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। साथ ही चार अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों बी.के. बाथम, नरेश बाथम, सोहनलाल सोंधिया और रीमा शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।इस अवसर पर कांगे्रस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, संगठन महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता और अभय दुबे, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा और प्रवक्ता रवि सक्सेना सहित अन्य कांगे्रस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today