Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
पूर्व क्रिकेटर अजीत वाडेकर का निधन

पूर्व क्रिकेटर अजीत वाडेकर का निधन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर का बुधवार को मुंबई के जसलोक अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 साल के थे। 37 टेस्ट में उनके नाम 2113 रन थे। वाडेकर का जन्म एक अप्रैल 1941 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने 1958 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन उनका टेस्ट केरियर 1966 में वेस्टइंडीज से हुआ। बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ वे लेफ्ट आर्म मीडियम, स्लो लेफ्ट आर्म और ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी भी करते थे। 1966 से लेकर वे 1974 तक टेस्ट क्रिकेट खेलते रहे। उन्होंने दो एक दिवसीय मैच भी खेले जो 1974 में ही इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे।
टेस्ट केरियल में उन्होंने 31.07 के औसत से रन बनाते हुए एक शतक और 14 अर्धशतक बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 143 रन रहा और 46 कैच लपके। इसी तरह दो एक दिवसीय मैच में उन्होंने 73 रन बनाए और 67 उच्चतम स्कोर रहा। 237 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेलते हुए उन्होंने 15 हजार 380 रन बनाए जिनमें 36 शतक और 84 अर्धशतक बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today