Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
नविका सागर परिक्रमा आईएनएसवी तारिणि ने फ़ॉकलैण्ड द्वीप के पोर्ट स्टैनली में प्रवेश किया

नविका सागर परिक्रमा आईएनएसवी तारिणि ने फ़ॉकलैण्ड द्वीप के पोर्ट स्टैनली में प्रवेश किया

संपूर्ण पृथ्वी के अपने पहले परिक्रमा अभियान के दौरान आईएनएसवी तारिणि आज पोर्ट स्टैनली (फ़ॉकलैण्ड द्वीप) में प्रवेश कर गयी है। यह धरती की परिक्रमा करने का भारत का पहला ऐसा अभियान जिसमें चालक दल के सभी सदस्य महिलायें हैं। इस नौका का नेतृत्व लेफ्टिनेण्ट कमाण्डर वर्तिका जोशी कर रही हैं और ले. कमाण्डर प्रतिभा जामवाल एवं पी. स्वाति और लेफ्टिनेण्ट एस. विजया देवी, बी. ऐश्वर्या और पायल गुप्ता चालक दल में शामिल हैं।रक्षामंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आईएनएसवी तारिणि को 10 सितंबर 2017 को गोवा से झण्डा दिखाकर रवाना किया था। यह नौका गोवा से अभी तक करीब 15,000 समुद्री मील की दूरी तय कर चुकी है, इसने 25 सितंबर 2017 को भूमध्य रेखा को पार किया था और 9 नवंबर 17 को केप लीयुविन को पार किया, और 18 जनवरी 2018 को केप हॉर्न को पार किया।नौका और इसके चालक दल ने प्रशांत महासागर की 41 दिनों की पूरी यात्रा के दौरान खराब मौसम और तूफानी हवाओं का सामना किया। इसके साथ-साथ उस क्षेत्र में अत्यधिक ठण्डे मौसम से निपटना भारतीय नौसेना के चालक दल के लिये काफी चुनौती भरा रहा। परिक्रमा के इस चरण में 60 नॉट प्रति घण्टे से ज्यादा रफ्तार वाली तूफानी हवाओं और 7 मीटर तक ऊंची लहरों का सामना करना पड़ा।स्वदेश में निर्मित आईएनएसवी तारिणि एक 56 फीट लंबी नौका है जिसे भारतीय नौसेना में पिछले साल शामिल किया गया था जो कि भारत की ‘मेक इन इंडिया’ की पहल को अंततराष्ट्रीय स्तर पर दर्शाता है। ‘नविका सागर परिक्रमा’ अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने की उस राष्ट्रीय नीति के अनुरूप है जिसके तहत वे अपनी क्षमताओं को पूर्ण विकास कर सकें। इसका यह भी उद्देश्य है कि चुनौतियों से भरे माहौल में उनकी भागीदारी के उदाहरण से भारतीय समाज में महिलाओं के प्रति सोच को बदला जा सके और समाज की सोच में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सके और विश्व पटल पर नारी शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today