Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कांग्रेस ने शुरु किया “देश का चौकीदार चोर है” कैंपेन

कांग्रेस ने शुरु किया “देश का चौकीदार चोर है” कैंपेन

भोपाल में कांग्रेस ने भाजपा के मै भी चौकीदार हू कैंपेन के विरोध में देश का चौकीदार चोर है कैंपेन की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को राजधानी के छह नंबर बस स्टॉप पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर चौकीदार की चौकीदारी में राफेल फाईटर प्लेन की फाईल चोरी, और देश की जनता की गाढी कमाई लेकर भागने वाले आरोपियों के नाम लिखे पम्पलेंट बांटे।

वार्ड 46 के पार्षद गुड्डू चौहान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन से लोकसभा चुनाव से पहले “चौकीदार चोर है” कैंपेन ने फिर जोर पकड लिया है। चौहान का कहना है देश के प्रधान मंत्री ने पिछले आम चुनाव के बाद कहा था कि मै देश का चौकीदार हू और देश की रक्षा करुंगा उनके बयान के बाद लगा था कि देश में राम राज्य आ जायेगा लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या जैसे लोग देश की जनता का करोडों रुपये लेकर भाग गए। यही नही उनकी चौकीदारी में राफेल फाईटर प्लेन की कीमत बताने वाली फाईल चोरी हो गई। इसलिए अब चौकीदार का सत्ता में रहना ठीक नही है। वही जिलाध्य़क्ष कैलाश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का कैंपेन लगातार चलता रहेगा जब तक कांग्रेस की सरकार दिल्ली में नही बन जाती।
सीने पर लिखवाकर दर्ज कराया विरोध
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने “देश का चौकीदार चोर है” नारा लिखी टी शर्ट पहनकर प्रदर्शन किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वाहन चालकों, राहगीरों, दुकानदारों को तो क्यों न कहे देश के चौकीदार को चोर के पम्पलेंट बांटे। वही प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीने पर “देश का चौकीदार चोर है” लिखवाकर प्रदर्शन किया जो आकर्षण का केन्द्र रहा।
ये रहे मौजूद- दक्षिण पश्चिम विधायक पीसी शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, उपाध्यक्ष मुजाहिद खान, अनस खान, अविनाश कडवे, योगेश सराठे, हबीब खान, खालिद भाई, ओमप्रकाश रजक सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today