Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कमलनाथ को सरकार गठित करने राज्यपाल ने किया आमंत्रित

कमलनाथ को सरकार गठित करने राज्यपाल ने किया आमंत्रित

गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कमलनाथ के नेता चुने जाने के एेलान के बाद शुक्रवार को वे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर नेता चुने जाने की सूचना देने पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री की शपथ 17 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे होना तय की गई और इसे पहले लाल परेड मैदान पर आयोजित करना बताया गया। देर शाम को इसमें परिवर्तन हुआ और जंबूरी मैदान पर मुख्यमंत्री की शपथ के आयोजन को हरी झंडी मिली।

कमलनाथ के बंगले पर बधाइयां देने वालों की भी़ड़ जमा थी कि बीच में ही मुख्यमंत्री के मुलाकात के लिए कई नवनिर्वाचित विधायक और सांसद भी पहुंचे। सांसद कांतिलाल भूरिया से लेकर सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, हर्ष यादव सहित कई लोगों ने मिलकर बधाई दी। इस बीच मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहले लाल परेड मैदान स्थान चुना गया लेकिन सुरक्षा और यातायात की दृष्टि से जंबूरी मैदान को परिवर्तित कर दिया गया।
वहीं, दिनभर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री नियुक्ति के बाद कमलनाथ ने अपनी प्राथमिकताएँ और वचनों को दोहराया। कर्ज माफी के लिए संसाधनों को जुटाने की बात कही तो प्रदेश की जनता को सुरक्षित मध्यप्रदेश बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही सरकार के खाली खजाने पर श्वेत पत्र जारी करने की बातें कहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today