-
दुनिया
-
अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया
-
पं. प्रदीप मिश्रा सीहोरवाले के कुबरेश्वरधाम में महाशिवरात्रि के बाजार सजे, देशभर से आ रहे अनुयायी
-
डॉक्टर ने जर्मनी में पत्नी से देह व्यापार कराने की कोशिश, इंदौर में दर्ज हुआ मामला
-
मध्य प्रदेश में साइबर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के हर साल बढ़ रहे मामले, सोशल मीडिया प्लेटफार्म माध्यम
-
मैनिट भोपाल में स्टार्टअप एक्सपो, युवाओं, निवेशकों-ग्राहकों को मिलेगा मंच
-
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हो गया है
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हो गया है। इन खेलों में भारतीय खिलाडि़यों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई उपलब्धियां हासिल कीं। भारत ने इन खेलों में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 66 पदक जीतने में सफलता पाई।
पिछले ग्यारह दिनों से चल रहे इन खेलों में कई कीर्तिमान टूटे तो कई नए रिकॉर्ड भी बने। रोमांच के कई लम्हों का साक्षी बनने के बाद रंगारंग समारोह में इन खेलों के आधिकारिक समापन की घोषणा की गई।
समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक थीं, महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकोम। भारत ने इन खेलों के 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 66 पदक जीतकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ने इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में 500 पदक भी पूरे कर लिये और यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह पांचवां देश बन गया। आज अंतिम दिन सायना नेहवाल ने पी वी सिन्धू को हराकर बैडमिंटन के महिला सिंगल्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
Leave a Reply