Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
कोविड की आपात स्थिति के चलते डॉ प्रार्थना जोशी को रेडक्रॉस महासचिव का प्रभार

कोविड की आपात स्थिति के चलते डॉ प्रार्थना जोशी को रेडक्रॉस महासचिव का प्रभार

 मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के चलते आपात स्थिति निर्मित हो गई है। कोरोना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें इसलिये रेडक्रॉस चिकित्सालय भी कोविड सेंटर के रूप में काम कर रहा है। इन सभी आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए रेडक्रॉस मध्य प्रदेश शाखा के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने रेडक्रॉस अस्पताल प्रबंधक डॉ प्रार्थना जोशी को तत्काल प्रभाव से रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। जिससे रेडक्रॉस की आगामी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें। 

डॉ प्रार्थना जोशी पहले भी रेडक्रॉस की प्रभारी महासचिव रह चुकी हैं उनके पास पहले से सोसायटी में गत वर्ष कोरोना काल में काम करने का अनुभव है। साल 2020 में रेडक्रॉस मध्य प्रदेश के द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर सराहना मिली थी। वर्तमान में चेयरमैन की पीए श्रीमती ऐलीजाबेथ जोस के पास प्रभारी महासचिव का दायित्व था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today