Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
गजेंद्र सिंह शेखावत ने बर्लिन में आयोजित कृषि मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

गजेंद्र सिंह शेखावत ने बर्लिन में आयोजित कृषि मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जर्मनी के बर्लिन में चल रही दसवीं विश्व आहार एवं कृषि सभा के दौरान 20 जनवरी 2018 को आयोजित कृषि मंत्रियों के सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया जिसमें पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्य पालन विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. ओ. पी. चौधरी, और डीएसीएफडबल्यू के निदेशक एच.के. सुआन्थांग भी शामिल थे।पशुओं के भविष्य को दिशा देना – जिम्मेदारी भरे, कुशल और स्थायी तरीके से, इस विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में 69 कृषि मंत्रियों के साथ-साथ 6 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी शामिल हुये जिसमें एफएओ, विश्व व्यापार संगठन और पशु स्वास्थ्य के लिये विश्व संगठन (ओआईई) के प्रमुख भी शामिल हैं।मंत्रियों ने विश्व की बढ़ती जनसंख्या को पशुपालन के जरिये पर्याप्त, सुरक्षित, पोषक और सस्ता आहार उपलब्ध करवाने और इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये एक आधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today