Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
भोपाल के वकील ने हज यात्रा के दौरान मक्का में लहराया तिरंगा

भोपाल के वकील ने हज यात्रा के दौरान मक्का में लहराया तिरंगा

राजधानी भोपाल की जिला अदालत में वकालत करने वाले एडवोकेट फुरकान खान इन दिनों अपनी पत्नी के साथ पवित्र हज यात्रा पर सऊदी अरब के मक्का शहर में हैं। गिन्नौरी स्कूल के पास बुधवारा में रहने वाले एडवोकेट फुरकान खान अपने साथ खास तौर से हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर गए हैं। 15 अगस्त को हमारे देश के स्वतंत्रा दिवस के मौके पर एडवोकेट फुरकान खान ने मक्का शहर के खाना ए काबा परिसर में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर अपनी वतन परस्ती यानि देश भक्ती की मिसाल कायम करते हुए अपने हम वतन भाईयों को स्वतंत्रा दिवस की मुबाकरबाद पेश की।

एडवोकेट फुरकान खान ने सोशल मीडिया पर खाना ए काबा परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए लिखा है कि एक अल्लाह पर हमारा ईमान है , कहीं भी रहे दिल में हिंदुस्तान है। अपने वतन से मोहब्बत करो ये नबी सल्लाहो अलैहि वसल्लम का फऱमान है। यौम- ए- आज़ादी की दिली मुबारकबाद , हिंदुस्तान जि़ंदाबाद । एडवोकेट फुरकान खान के इस जज्बे को सलाम करते हुए एडवोकेट एसोसिएशन फॉर जूनियर के अध्यक्ष यावर खान ने कहा है कि हज यात्रा से वापस लौटने पर जिला अदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today