Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
भारत ने पहली पारी की बढ़त पर 166 रन बनाए

भारत ने पहली पारी की बढ़त पर 166 रन बनाए

एडिलेड में खेले जा रहे भारत-आस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत की तरह आस्ट्रेलिया की पहली पारी भी सस्ते में पैवेलियन लौट गई। भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को 235 रन के स्कोर पर लौटा दिया जिससे भारत को पहली पारी में 15 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने केएल राहुल व शिखर धवन के साथ शुरुआत की। दोनों ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन धवन, केएल राहुल और विराट कोहली दिन का खेल समाप्त होने तक पैैवेलियन लौट गए। इसके साथ ही भारत के पास 166 रन की बढ़़त हो गई। अभी दो दिन का खेल बाकी है और भारतीय टीम के सात विकेट के साथ आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी है। इस मैच का परिणाम निकलने की संभावना जताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today