Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
ब्रह्मपुत्र नदी में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी

ब्रह्मपुत्र नदी में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी

असम और अरुणाचल प्रदेश की सरकारों ने राज्‍य में ब्रह्मपुत्र नदी में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। तिब्‍बत इलाके में भूस्‍खलन के कारण नदी का मार्ग अवरुद्ध होने से कृत्रिम झील बन गई है, जिससे अचानक बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। चीन ने इस बारे में भारत को सूचित किया है। असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिले के अधिकारियों से सतर्कता बरतने को कहा है।

असम सरकार की तरफ से सब व्यवस्था लिया गया है और भारत सरकार की तरफ से भी एनडीआरएफ का इस्पेशल कंपनी भेजा गया है। इसलिए आपातकालीन परिस्थिति के साथ मुकाबला करने के लिए हम तैयार हैं अभी और जनता से भी हम यही विशेष रूप से मदद मांगते हैं। जनता भी होशियार रहे और प्रशासन को जनता भी मदद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today