Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
पूर्व सीएम शिवराज ने कहा अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिले

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिले

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा है कि प्रदेश में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिले। वहीं, चौहान के पत्र का गुरुवार की रात को ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जवाब भी दे दिया और अपराधों के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलने देंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल की हत्या के बाद गुरुवार को मंदसौर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार की हत्या की घटना के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह शुक्रवार को सुबह मंदसौर पहुंच रहे हैं और नगर पालिका अध्यक्ष के परिजनों से मिलेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें याद दिलाया कि पिछले पंद्रह साल से किसकी सरकार थी और एनसीआरबी अपराधों को लेकर क्या आंकड़े बता रही थी, यह आपको नहीं भूलना चाहिए। वह स्थिति क्यों बनी, इसके आरोप प्रत्यारोप में नहीं जाना चाहता लेकिन भरोसा दिलाता हूं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होगी और अपराधियों को किसी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today