Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
निवेश के लिए बनाया जा रहा है सकारात्मक वातावरण - कमलनाथ

निवेश के लिए बनाया जा रहा है सकारात्मक वातावरण – कमलनाथ

निवेश की मांग नहीं की जा सकती। निवेश को बेहतर प्रबंधन के साथ नियंत्रित किया जा सकता है। निवेश को नियंत्रित करने के लिए हमें सकारात्मक माहौल बनाने की आवश्यकता होती है। हम मध्यप्रदेश में ऐसा वातावरण तैयार कर रहे हैं जिससे प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित किया जा सके। हम प्रदेश में निवेश और बिजनेस को सरल, सुगम और लाभकारी बनाने पर काम कर रहे हैं।

यह बात मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दावोस में आयोजित सीआईआई और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ कॉनफ्रेंस में कही। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने प्रतिभागी उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि, हम आपको बिजनेस के लिए सबसे बेहतर परिस्थितियां औऱ माहौल उपलब्ध कराएंगे।

कॉन्फ्रेंस में दुबई लूलू ग्रुप के एम ए युसूफ अली ने मुख्यमंत्री श्री नाथ को विश्वास दिलाया कि कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश में कंवेंशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। वहीं वेलस्पन ग्रुप के श्री बी के गोयनका ने मुख्यमंत्री श्री नाथ को जलापूर्ति एवं आधारभूत संरचना में निवेश का भरोसा दिया।

इन्वेस्ट मध्यप्रदेश कॉन्फ्रेंस में ट्राईडेंट ग्रुप ने राजिंदर गुप्ता ने प्रदेश में शीघ्र ही टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश करने का आश्वासन दिया। जिसमें 10 हजार लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं पैदा होंगी।

कॉन्फ्रेंस के प्रारंभ में मुख्य सचिव श्री एस आर मोहंती ने सभी उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए ‘इंवेस्टमेंट इन मध्यप्रदेश’ विषय पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश की संभावनाओं अनुकूल वातावरण पर विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today