Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
जबलपुर में केबिनेट बैठक पॉलिटिकल टूरिज्मः राकेश सिंह

जबलपुर में केबिनेट बैठक पॉलिटिकल टूरिज्मः राकेश सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने शनिवार को जबलपुर में सम्पन्न हुई मध्यप्रदेश केबिनेट की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लगातार देश और प्रदेश में लगभग 55 वर्ष शासन किया।

जबलपुर सहित सम्पूर्ण महाकौशल क्षेत्र को उपेक्षित रखा जिसके कारण जबलपुर सहित सम्पूर्ण महाकौशल क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ गया लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जबलपुर के जख्मों पर मलहम लगने का काम हुआ और विकास के कार्य प्रारंभ हुए। इसके बाद केन्द्र में मोदी की सरकार बनने के बाद जबलपुर सहित सम्पूर्ण महाकौशल क्षेत्र में विकास कार्यों की लम्बी श्रृंखला प्रारंभ हुई और आज केवल जबलपुर संसदीय क्षेत्र में 6 से 7 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा प्रारंभ और स्वीकृत किये हुये कार्यों के प्रति ही यदि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना सकारात्मक रवैया रखेगी तो जबलपुर और पूरा महाकौशल अंचल विकास की दौड़ में काफी आगे निकल जायेगा। सिंह ने कहा कि वे जबलपुर में हुई कमलनाथ केबिनेट की बैठक का स्वागत करते हैं और अपेक्षा करते हैं कि आगे भी इस प्रकार की बैठकें होती रहें। उन्होंने कहा कि बैठक के पूर्व मैंने कहा था कि जबलपुर में होने वाली बैठक पॉलिटिकल टूरिज्म होकर न रह जाए और आज वह आशंका सही साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today