Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
गोडसे को देशभक्त कहने के बाद गांधी को बताया पाक का राष्ट्रपिता

गोडसे को देशभक्त कहने के बाद गांधी को बताया पाक का राष्ट्रपिता

महात्मा गांधी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के क्रम में भाजपा के एक नेता अनिल सौमित्र ने उन्हें पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बता दिया। हालांकि भोपाल की भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार देने संबंधी बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साध्वी को कभी माफ नहीं करने की बात कहकर और अमित शाह ने दस दिन में जांच कर रिपोर्ट का बयान देकर शांत करने की कोशिश की है। वहीं, सौमित्र की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ही समाप्त कर दी गई है।

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को गुरुवार को साध्वी ने रोड शो में प्रत्याशी के प्रचार के दौरान देशभक्त कहकर राजनीति में भूचाल ला दिया था। कुछ घंटे के भीतर ही साध्वी के इस बयान पर देशभर में जमकर प्रतिक्रिया हुई और रात तक साध्वी को पार्टी हाईकमान ने जमकर फटकार लगाई। रात में ही उन्होंने अपना माफी मांगते हुए वीडियो वायरल किया जिसमें उनके हाव भाव से साफ दिखाई दे रहा था कि पार्टी ने उनके साथ क्या किया है। शुक्रवार को उनके प्रचार कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए।
इसी बीच शुक्रवार को महात्मा गांधी को लेकर एक और विवादित टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो भाजपा के अनिल सौमित्र ने की। इसमें महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता कहा गया। इस टिप्पणी से पार्टी के खिलाफ फिर माहौल बना और कुछ ही घंटे में सौमित्र की पार्टी से छुट्टी करने का फैसला हो गया। वहीं, कांग्रेस को इन दो घटनाक्रम से भाजपा पर हमले करने का मौका मिला। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जहां महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त कहने को भाजपा का असली चेहरा बताया। वहीं कुछ कांग्रेस नेताओं ने सौमित्र के निलंबन को छोटी मछली पर कार्रवाई बताया और कहा कि साध्वी के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today