Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
आज गोवा क्रांति दिवस मनाया जा रहा है

आज गोवा क्रांति दिवस मनाया जा रहा है

आज गोवा क्रांति दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन ही 1946 में स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया ने पुर्तगाली उपनिवेश के विरूद्ध संघर्ष करने के लिए लोगों का आह्वान किया था। इस आह्वाहन से गोवा मुक्ति संघर्ष चलता रहा और  19 दिसंबर, 1961 को  गोवा आजाद हुआ।

गोवा की राज्‍यपाल डॉ.मृदुला सिन्‍हा और मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस अवसर पर पणजी के आजाद मैदान में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डॉ. मृदला सिन्‍हा ने लोगों से आग्रह किया कि गोवा को स्‍वतंत्र और विकसित बनाने के सपने को लेकर बलिदान करने वाले शहीदों की कहानियां युवाओं को बताएं।

हम जानते हैं कि भारत वर्ष में विशेषकर गोवा में भी हमारे ऐसे पूर्वज हुए। जिन्‍होंने गोवा को स्‍वतंत्र बनाकर सुखी बनाने के लिए, विकसित बनाने के लिए कार्य किया हम उनको नहीं भूल सकते और यह भी बहुत आवश्‍यक है कि हम आने वाली पीढि़यों को इसकी याद दिलाते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today