Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
सत्तर साल पहले ग्वालियर में पानी पर उतरते थे हवाई जहाज़

सत्तर साल पहले ग्वालियर में पानी पर उतरते थे हवाई जहाज़

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती नदी से धारोई बांध तक सी- प्लेन में उड़ान भरी। कल दिन भर न्यूज़ चैनल और आज के अखबार भी ” पहली बार , पहली बार, “इतिहास रच दिया” के हल्ले में डूबे हैं।वैसे तो कल ही चंद मिनट बाद साफ हो गया था कि सात साल पहले 2010 में यूपीए की सरकार के समय “सी-प्लेन” की सेवा अंडमान के लिए शुरू हो चुकी थी। अब पूरे तथ्य मय फोटो उपलब्ध भी हैं। तब के उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की फोटो सहित। देख लीजिएगा।

खैर।

आइये इस बहाने आपको इतिहास में ले चलते हैं। शायद आपको यकीन न हो लेकिन ये सौ फीसदी सच है कि ग्वालियर में आज से सत्तर साल पहले पानी पर उतरने वाले हवाई जहाज़ आते थे।

बात दूसरे विश्व युद्ध के समय की है। ब्रिटिश वायुसेना को अपने हवाई बेड़े के लिए तेल- पानी की ज़रूरत पड़ती थी। तब ग्वालियर में हवाई अड्डा नहीं था।
उस समय ब्रिटिश वायु सेना के ये विमान ईंधन लेने ग्वालियर के तिघरा बांध पर उतरते थे। इन विमानों की तस्वीरें भी मौजूद हैं।

पेट्रोलियम के बड़े कारोबारी नगर सेठ लाला भिखारीदास ,लाला काशीनाथ वैश्य (जी हां वही वैश्य एंड मुखर्जी पेट्रोल पंप वाले )का तेल का कारोबार था। उनके यहां से इन बीच क्राफ्ट या सी-प्लेन को ईंधन सप्लाई होता था।

द्वितीय विश्व युद्ध के समय तिघरा के पानी पर उतरे हवाई जहाजों की फोटो ब्रिटेन के “एम्पीरियल वार म्यूजियम” में हैं।
फोटो के विवरण में लिखा है..-
British Overseas Airways corporetion and Qantas ,1940- 45
Sort S- 23 C class Empire Flying Boat,
G- ADUV Corsair Moored on the Lake of Gwalior India
ये दस्तावेज़ और तस्वीरें एयर मिनिस्ट्री सेकंड वर्ड वार ऑफिसियल कलेक्शन का हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today