Category Archives: मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अजमेर शरीफ के लिये रवाना की चादर

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने तीर्थ-यात्रियों को अपनी तरफ से अजमेर शरीफ की दरगाह पर चढ़ाने के लिये चादर सौंपी। इस अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा, मीडिया सेल प्रमुख श्रीमती शोभा ओझा, पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान और अनस पठान मौजूद थे।

एफटीआईआई में प्रवेश के लिए 29 को पीआईबी में सेमिनार

फिल्म और टेलीविजन की दुनिया में अपना करियर बनाने की चाह रखने वाले और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे और सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) कोलकाता में प्रवेश के लिए इच्छुक मध्य प्रदेश के सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

सांसद डॉ.केपी यादव को मिला स्थगन

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोक सभा चुनाव में पराजित करने वाले गुना-शिवपुरी सांसद डॉ.के.पी. सिंह यादव व उनके पुत्र के जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने संबंधी एसडीएम की कार्रवाई व पुलिस द्वारा गलत की तरीके से दर्ज की गई एफआईआर पर गुरुवार को माननीय मप्र उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश पारित किया है।

स्वच्छता जागरूकता के लिए इंदौर में टिफिन पार्टी

इंदौरवासियों ने स्वच्छता के लिए जो जज्बा दिखाया है, वह लगातार जारी है। इसी जज्बे को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सराहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर के नागरिकों के यही जज़्बे से इंदौर शहर देश के स्वच्छतम शहर बना है।

महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी श्वेता रिश्वत लेते गिरफ्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में लोकायुक्त पुलिस ने एक महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जिले की महिला बाल विकास अधिकारी विभाज की परियोजना अधिकारी श्वेता सिंह ठाकुर 4000 रूपये ले रही थीं तभी उसे गिरफ्तार किया गया।

वोटों की राजनीति के लिए जानबूझकर भ्रम फैला रही कांग्रेस

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। वोटों की राजनीति के लिए वे जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं। हमें इस कानून की सच्चाई को जनता के सामने लाकर इस भ्रम को दूर करना है। यह एक वैचारिक युद्ध है और हमें पूरी तैयारी के साथ मैदान में आकर इस लड़ाई को जीतना ही है। यह आह्वान गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित नागरिकता संशोधन कानून पर जन जागरण अभियान की बैठक में वक्ताओं ने किया।

शर्मा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को श्रद्धांजलि

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा आज सुबह नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. शंकरदयाल शर्मा की 20वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि ‘कर्मभूमि’ पर आयोजित सर्वधर्म एवं श्रद्धांजलि सभा में मध्यप्रदेश शासन के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। श्री शर्मा ने स्वर्गीय डॉ. शंकर दयाल शर्मा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और सभा में आगन्तुकों की अगवानी की।

नाहडोरा महिला गोण्ड कलाकारों का चित्र शिविर में चित्रण

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में 7 दिवसीय ‘नाहडोरा’ महिला गोण्ड कलाकारों द्वारा चित्र शिविर में आज जनजातीय संस्कृति के विभिन्न विषयों के अंतर्गत श्रीमती पार्वती परस्ते द्वारा चित्रित ‘आदमी और मछली‘ की कहानीनुसार में किसान के पुत्र द्वारा खेत के समीप ‘साजा’ के पेड़ के पास रहने वाली मछली और किसान के पुत्र द्वारा उसे प्रतिदिन भोजन कराने और अंत में मछली का महिला रूप धारण होने पर पति—पत्नी का जीवन जीने पर चित्र चित्रण किया।

युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के साथ भारतीय मूल्यों-संस्कृति को भी आत्मसात करे

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के साथ-साथ भारतीय मूल्यों और संस्कृति को भी आत्मसात करे क्योंकि इसी से हमारे देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

मसीह समाज का मानव जाति को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मसीह समाज ने मानव जाति को जोड़ने और प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत बनाने में जो योगदान दिया है उसे पूरी दुनिया याद रखेगी। श्री नाथ आज गोविंदपुरा स्थित चर्च में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today