Category Archives: मध्य प्रदेश

कमल नाथ ने आर्च बिशप से मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई दी

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज कोहेफिजा स्थित आर्च बिशप हाऊस पहुँचकर आर्च बिशप डॉ. लियो कार्नेलियो एसवीडी से मुलाकात की और उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और आर्च बिशप को अपने हाथों से खिलाया।

माणिकचंद्र वाजपेयी जन्मशती कार्यक्रम श्रंखला में पहला आयोजन 27 को

दैनिक स्वदेश के पत्रकार माणिकचंद्र वाजपेयी के जन्मशती समारोह के सिलसिले में आयोजित किए जाने वाले स्मरण और वैचारिक विमर्श कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शिक्षाविद, समाजसेवी और राष्ट्रवाद की पत्रकारिता से ओतप्रोत मामाजी के प्रेरक जीवन को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किए गए जन्मशती कार्यक्रमों की श्रंखला में यह पहला आयोजन मामाजी के पुण्य तिथि की पावन स्मृति में किया जा रहा है। समारोह 27 दिसंबर को शाम 4 बजे से होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पूछे गए सवालों पर कांग्रेस ने दिया जवाब

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा नागरिक संशोधन कानून ( सीएए ) पर कांग्रेस द्वारा कल 25 दिसंबर को निकाली जा रही “संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा “ को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी से पूछे गए सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि
देश की जनता ने भारी बहुमत देकर भाजपा को उनसे चुनाव पूर्व किये गये वादों और दिखाये सपनो को पूरा करने के लिये केन्द्र में बैठाया , भाजपा आख़िर देशवासियों से किये वह वादे व सपने कब पूरा करेगी या यूँ ही मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये सीएए व एनआरसी के मुद्दे उछालकर देश की जनता को गुमराह करने का काम करती रहेगी भाजपा , इस बात का जवाब दे राकेश सिंह ? भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को न तो संविधान की पूरी जानकारी है , न वे गांधीजी के बारे में जानते हैं।

राजा पटैरिया बने विद्यापीठ के उपाध्यक्ष

पूर्व विधायक राजा पटैरिया को राज्य के संसदीय कार्य विभाग के अंतर्गत गठित पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ की प्रबंध समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि विधायक कुणाल चौधरी को पदेन सदस्य। इस संबंध में संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

स्पेशल बच्चों के लिये स्पेशल अनुभूति वाला रहा शिविर

भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज अद्भुत नजारा था। अनुभूति शिविर में शामिल दिव्यांग बच्चों के साथ आज वन विहार के अधिकारी और कर्मचारी भी बराबरी से भाग ले रहे थे। शिविर में आरूषि संस्था, दिग्दर्शिका पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र, निदान संस्था और सेरीब्रल पालसी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 90 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अनुभूति कार्यक्रम में भाग लेकर शिविर का खूब आनंद लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कमलनाथ के मार्च पर सवाल


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने 25 दिसम्बर को प्रस्तावित कांग्रेस की संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों को धार्मिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ये लोग अपना धर्म, अपनी बहन-बेटियों की इज्जत और अपनी जान बचाकर भारत आए हैं।

दूध में मिलावटियों के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन

शहर की जनता की जान से खिलवाड़ करने, सांची दूध में यूरिया मिला दूध की सप्लाई होने को लेकर, संघ के दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुरूवार को भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल लालजी टंडन को ज्ञापन सौंपा। जिस पर राज्यपाल ने दोषियों के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।

सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि भोपाल दूध संघ के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना चाहिए। ऐसे मिलावटियों को फांसी की सजा होना चाहिए।  प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र गुप्ता, नितिन दुबे, गोपाल तोमर,  पप्पू पारवे, अमित जैन, अब्दुल सलीम शामिल थे।

वनाधिकार के निरस्त प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वनाधिकार अधिनियम में निरस्त प्रकरणों के परीक्षण कार्य में तेजी लाने और हर 15 दिन में इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

प्रभु यीशु ने किया मानवता का पथ-प्रदर्शन : राज्यपाल

राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा कि महापुरुषों के स्मरण से मानवता के महान पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है। व्यक्ति में अच्छे विचार, आचरण और सदाचार की नई ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के स्मरण से दीन-दुखियों की सेवा समानता, न्यायप्रियता, भाईचारे का भाव, आनंद की अनुभूति और अनुसरण का उत्साह मिलता है।

वन विहार के अनुभूति शिविर में शामिल हुए 145 बच्चे

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज हुए अनुभूति कार्यक्रम के दूसरे शिविर में एसओएस बालग्राम पिपलानी, बालगृह (बालिका) नेहरू नगर और सेंट जोसेफ कान्वेंट गर्ल्स स्कूल के 145 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today