Category Archives: मध्य प्रदेश

मानव सेवा, प्रेम और शांति का संदेश देता है ईसाई समाज

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि ईसाई समाज मानव-सेवा के साथ भाई-चारे, प्रेम और शांति का संदेश देता है जिसकी आज पूरी दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है। श्री नाथ आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित क्रिसमस के पूर्व कैरोल सिंगिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  

खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि मध्यप्रदेश का खजुराहो अपने अनोखे वास्तुशिल्प के प्रतीक मंदिरों और स्मारकों के कारण विश्वविख्यात है। इस विश्व धरोहर पर हमें गर्व है। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह जैसे आयोजन खजुराहो की ख्याति के विस्तार में सहायक है। ऐसे समारोह भारतीय वास्तुकला और पुरा-सम्पदा को विश्व के समक्ष लाने का माध्यम भी हैं।

रायपुर: प्रभु यीशु हमें सच्चे मार्ग में चलने का रास्ता दिखाते हैं

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में कैपिटल पास्टर्स फेलोशिप रायपुर के अध्यक्ष डॉ. मार्क रोड्रिक्स के नेतृत्व में मसीही समाज के प्रमुखों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी मसीही समाज को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन में कैरोल सांग का गायन भी किया।

मध्यप्रदेश सनाढय समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन

ध्यप्रदेश सनाढ्य समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन समिति के महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश सनाढ्य समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन रामलीला मैदान बरखेड़ा भेल भोपाल में संपन्न हुआ।

बनवारी लाल शर्मा की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

मुरैना जिले की जौरा विधानसभा के विधायक स्वर्गीय श्री बनवारी लाल शर्मा की उनके पैतृक ग्राम जापथाप में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि सम्पन्न हुई।

संजय खाण्डे इण्डियन रोड कांग्रेस के काउंसिल मेम्बर चुने गए

अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण श्री संजय खाण्डे इण्डियन रोड कांग्रेस के 80वें वार्षिक अधिवेशन में 7वीं बार काउंसिल मेम्बर निर्वाचित हुए हैं।खाण्डे को मध्यप्रदेश सहित बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर-पूर्व के निर्वाचन में समस्त राज्यों के प्रतिनिधियों का समर्थन मिला।

“तारे जमीं पर” कार्यक्रम में बच्चों के साथ शामिल हुए मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री पीसी शर्मा आज राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में आयोजित तारे जमीं पर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एसओएस बालग्राम के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सचिव श्री फैज अहमद किदवई भी उपस्थित थे।

चिकित्सा विज्ञान भारतीय ज्ञान पद्धति की देन: लालजी टंडन

राज्यपाल लालजी टंडन ने आज लाल परेड मैदान में अंतर्राष्ट्रीय वन मेला समापन समारोह में कहा है कि दुनिया का  चिकित्सा विज्ञान, भारतीय ज्ञान परम्परा की देन है। इसके जन्मदाता थे धनवंतरि गुरु। सारी दुनिया ने फॉदर ऑफ सर्जरी सुश्रुत को माना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में चिकित्सा विज्ञान सेवा विधि थी जो दुर्भाग्य से पाश्चात्य के बाजारवाद का शिकार हो गई। वन मंत्री श्री उमंग सिंघार ने समारोह की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने हर्बल मेला स्मारिका का विमोचन किया।

Red Carpet app से लोन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने Red Carpet app के माध्यम से लोन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों को
गिरफ्तार किया. सायबर क्राइम ब्रान्च भोपाल की टीम द्वारा Red carpet app के माध्यम से लाखों रूपयों की धोखाधडी करने वाले आरोपियों को गिरफतार करनें मे सफलता प्राप्त की है।

CAA के खिलाफ मुख्यमंत्री कमलनाथ निकालेंगे पैदल मा

कमलनाथ और सरकार के सभी मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता 25 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पैदल मार्च करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today