Category Archives: मध्य प्रदेश

टीचिंग-लर्निंग सिस्टम को प्रभावी बनाएं टीचर्स: मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पीपुल्स कैम्पस में ग्लोबल टीचर्स मीट के उद्घाटन सत्र में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिये जरूरी है कि टीचिंग-लर्निंग सिस्टम को प्रभावी और सशक्त बनायें। युवा पीढ़ी को शिक्षा देते समय उन्हें भारतीय संस्कृति और पारम्परिक मूल्यों की विरासत से भी अवगत करायें।

शीतलहर के चलते राजभवन के चिकित्सक गरीब बस्तियों और आश्रय-स्थलों में उपचार करेंगे

राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि शीतलहर के चलते राजभवन में पदस्थ चिकित्सक गरीब बस्तियों और आश्रय-स्थलों में जाकर मौसमी बीमारियों से ग्रस्त गरीबों और निराश्रितों का उपचार करेंगे और सर्दी से बचाव के उपाय बताएंगे। राज्यपाल ने भीषण ठण्ड के मद्देनजर आज देर शाम यादगारे शाहजहाँनी पार्क आश्रय-स्थल में पहुँचकर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये।

झारखंडः 29 दिसंबर को हेमंत का शपथ ग्रहण

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सरकार गठन की तैयारी शुरू हो गई है. 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह में 6 मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

मैनेजर सुरेश अग्निहोत्री 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

छतरपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग का मैनेजर सुरेश कुमार अग्निहोत्री 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी बालाचंद्र के नाम से रिश्वत लेता था। बालाचंद्र बोले मुझे आज तक रिश्वत का पैसा नहीं मिला। लोकायुक्त पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

65वीं राष्ट्रीय टेनिस-बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन खेल स्टेडियम में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय टेनिस-बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। डॉ. चौधरी ने विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

वायदों को पूरी निष्ठा से निभाया : मंत्री प्रियव्रत सिंह

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हुए कार्यों की पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान पूर्व सांसद श्री नारायण सिंह आमलाबे तथा अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के प्रयासों में केन्द्र से सहयोग की अपेक्षा

राज्यपाल लालजी टंडन ने आज राजभवन में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार से इस कार्य में वांछित सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। बैठक में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, मुख्यमंत्री कमल नाथ और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी शामिल हुए।

नई रेत नीति से प्राप्त होगा 1400 करोड़ का राजस्व

खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बीते एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में नई रेत नीति लागू होने से खनिज राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। केवल 43 जिलों में रेत नीलामी में प्राप्त निविदाओं में कुल 1400 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा, जो पूर्ववर्ती सरकार को मात्र 240 करोड़ का प्राप्त होता था।

प्रश्न-पत्र में गलत जानकारी पर होगी सख्त कार्यवाही: मंत्री

उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में प्रश्न-पत्रों में क्रांतिकारियों को आतंकवादी लिखे जाने पर जांच के आदेश दिए हैं।

रायपुर: राज्यपाल को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम समर्थन मंच द्वारा सौंपा गया ज्ञापन

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम समर्थन मंच रायपुर के संयोजक डॉ. राजेन्द्र दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today