Category Archives: मध्य प्रदेश

मप्र में बारिश की संभावना, शीतलहर के कारण कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी

मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना के चलते भोपाल, ग्वालियर, उज्‍जैन, जबलपुर, और रीवा संभागों में वर्षा होने के आसार हैं। प्रदेश के उत्तरी हिस्से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की चपेट में हैं जबकि दक्षिणी हिस्से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की चपेट में हैं।

पेंच टाइगर रिजर्व पहुँचे 88 हजार 683 पर्यटक

देश के सबसे लोकप्रिय टाइगर रिजर्व में से एक मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन वर्ष 2018-19 में 88 हजार 683 पर्यटक पहुँचे। इसमें 79 हजार 852 भारतीय और 8 हजार 831 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इससे रिजर्व को अब तक का सर्वाधिक 3 करोड़ 11 लाख 35 हजार 923 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।

आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर में मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा “आपकी सरकार-आपके द्वार” शिविर में तुलसी नगर,  जवाहर चौक, नेहरू नगर, नीलबड, शिवाजी नगर और  भदभदा क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों के नागरिकों से रूबरू हुए। उन्होंने चार वार्डो में लगभग एक करोड़ 75 लाख के सड़क-नाला निर्माण और पेयजल प्रदाय कार्यों का भूमि-पूजन किया और आधारशिला रखी।

झारखंड के सीएम की शपथ में पहुंचे भूपेश बघेल

झारखंड में गठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह रविवार को राजधानी रांची में हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे।

विद्युत वितरण कंपनी के एई विकास शर्मा 5000 रु की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

विदिशा में मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री विकास शर्मा को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक यंत्री शर्मा ने ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में रिश्वत माँगी थी।

ट्रिब्यून के पूर्व संपादक व माखनलाल विवि के पूर्व महानिदेशक राधेश्याम शर्मा का निधन

दैनिक ट्रिब्यून के पूर्व संपादक एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व महानिदेशक राधेश्याम शर्मा का शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे पंचकूला में निधन हो गया।

व्यापमं घोटाले में पुरानी शिकायतों में निकला फर्जीवाड़ा, दो दिन में छह एफआईआर

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में जिन शिकायतों को शुरुआती जांच एजेंसी एसटीएफ ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया था, आज सरकार बदलते ही जब उनमें विवेचना शुरू की गई तो दो दिन में छह एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें मुन्ना भाई से लेकर चिकित्सा शिक्षा-मे़डिकल कॉलेज के अधिकारियों-संचालकों की भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना द्वितीय चरण

किसानों की कर्जमाफी के लिए सरकार ने जय किसान फसल ऋण माफी का दूसरा चरण प्रारम्भ कर दिया है। सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने आज भिंड जिले के लहार में आयोजित कार्यक्रम में योजनान्तर्गत किसानों को फसल ऋण माफी पत्रक तथा किसान सम्मान पत्र/ताम्रपत्र वितरित किए।

विडियो कान्फ्रेंस में रीवा ननि आयुक्त सभाजीत-प्रभारी उपायुक्त अरूण मिश्रा को कारण बताओ नोटिस

प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास संजय दुबे ने विडियो कान्फ्रेंस में नगर निगम रीवा के आयुक्त सभाजीत यादव और प्रभारी उपायुक्त अरूण मिश्रा को बगैर सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये थे।

किलों के शहर माण्डवगढ़ में 5 दिवसीय माण्डू फेस्टिवल

प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए धार जिले के किलों के शहर माण्डवगढ़ में आज 5 दिवसीय ‘माण्डू फेस्टिवल” शुरू हुआ। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ और पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस बार यह फेस्टिवल ‘खोजने में खो जाओ” सोच पर आधारित है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today