Category Archives: मध्य प्रदेश

कांग्रेस को नही जिताने का खामियाजा भोग रहे विन्ध्य के कांग्रेसी:

प्रदेश सरकार के मंत्री जीतू पटवारी द्वारा रीवा में पार्टी कार्यकर्ता से असभ्य बर्ताव करने के बाद सतना और रीवा के प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया ने एक विवादस्पद बयान देते हुए विंध्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में नेताओं को नहीं जिताया, इसलिए वे खामियाजा भुगत रहे हैं।

जबलपुर में 17 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

जबलपुर में भू माफिया के विरुद्ध आज सोमवार को जिला प्रशासन , नगर निगम और पुलिस ने महाराजपुर , माढ़ोताल एवं सुहागी में सयुंक्त कार्यवाही कर करीब 17 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई ।

वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम शर्मा की श्रद्धांजलि सभा आज

हिन्दी के लब्ध प्रतिष्ठ सम्पादक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के संस्थापक-महानिदेशक राधेश्याम शर्मा का 28 दिसंबर को पंचकूला (चण्डीगढ़) में दुखद निधन हो गया है।
सप्रे संग्रहालय और हिन्दी भवन की ओर से सप्रे संग्रहालय में राधेश्याम शर्मा की स्मृति में मंगलवार, 31 दिसम्बर को श्रद्धांजलि सभा अपराह्न 3.00 बजे रखी गई है।

औद्योगिक इकाईयों में 928 करोड़ 26 लाख यूनिट बिजली की रिकॉर्ड खपत

प्रदेश में वर्ष 2018-19 की एक वर्ष की अवधि में 4428 औद्योगिक इकाईयों में 928 करोड़ 26 लाख यूनिट बिजली की रिकॉर्ड खपत दर्ज की गई है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने बताया है कि यह पिछले 3 वर्षों की तुलना में सर्वाधिक खपत है। इस तरह औद्योगिक इकाईयों को गत वर्ष की तुलना में 18 फीसदी अधिक बिजली प्रदाय की गई।

अतीत की विरासत को सहेजें और अनुसरण करें: राज्यपाल

राज्यपाल लालजी टंडन ने युवाओं का आव्हान किया है कि वे भारतवर्ष के अतीत की विरासत को सहेजते हुए उसका अनुसरण करें। माता-पिता, गुरुजनों और अपने परिवेश से प्राप्त होने वाले संस्कार ही व्यक्ति को एक अलग पहचान देते हैं।

आयुषी भय्यूजी महाराज की से केंद्रीय आयुष मंत्री मुलाकात

महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी एचआईवी पीड़ित बच्चों के लिए स्कूल ओर होस्टल बनाए जाने को लेकर केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक ने आयुषी भय्यूजी महाराज से इंदौर में चर्चा की। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीमान श्रीपद नायक आज श्रीमती आयुषी भय्यू जी महाराज से आश्रम जाकर मुलाकात की।

सीएए का समर्थन करने पर रामबाई को मायावती ने किया निलंबित

नागरिकता संशोधन कानून का बहुजन समाज पार्टी की विधायक रामबाई ने मीडिया के सामने समर्थन किया था। इसकी जानकारी जब पार्टी की अध्यक्ष मायावती को लगी तो उन्होंने ट्वीट कर रामबाई सिंह को निलंबित कर दिया। हालांकि निलंबन की खबर फैलने के बाद रामबाई ने मीडिया के सामने अपनी सफाई भी दी।

मंत्री-मंडल के ऐतिहासिक फैसलों का साल रहा 2019

बीता साल मध्यप्रदेश के लिये उल्लेखनीय रहा। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश के मंत्री-मंडल ने पिछले एक वर्ष में ऐतिहासिक फैसले लिए। इन फैसलों ने प्रदेश को एक नई गति दी, विकास के नए कीर्तिमान गढ़े और दी कमजोर वर्गों को नई ताकत। प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन मिला और मंदी से गुजर रहे रियल स्टेट को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

नए साल का आगाज़ जश्न-ए-भोपाल के साथ, झील में तैरते स्टेज पर प्रस्तुति

म.प्र. पर्यटन,संस्कृति विभाग,भोपाल जिला प्रशासन,नगर निगम भोपाल के सयुंक्त तत्वावधान में 31 दिसंबर 2019 को नववर्ष की पूर्व संध्या पर बोट क्लब पर जश्न -ए-भोपाल का भव्य आयोजन किया जा रहा है.

आईपीएस अवार्ड करने दिल्ली में सोमवार को डीपीसी

राज्य पुलिस सेवा के आठ अफसरों को आईपीएस अवार्ड करने सोमवार को दिल्ली में डीपीसी होगी जिसके लिए 24 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। इसके अगले दिन मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति देने के लिए भोपाल में डीपीसी होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today