वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम शर्मा की श्रद्धांजलि सभा आज

हिन्दी के लब्ध प्रतिष्ठ सम्पादक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के संस्थापक-महानिदेशक राधेश्याम शर्मा का 28 दिसंबर को पंचकूला (चण्डीगढ़) में दुखद निधन हो गया है।
सप्रे संग्रहालय और हिन्दी भवन की ओर से सप्रे संग्रहालय में राधेश्याम शर्मा की स्मृति में मंगलवार, 31 दिसम्बर को श्रद्धांजलि सभा अपराह्न 3.00 बजे रखी गई है।

वे मध्यप्रदेश के अग्रणी पत्रकारों में से एक थे। ‘युगधर्म’ के ब्यूरो चीफ और सम्पादक रहे। ‘दैनिक ट्रिब्यून’ चण्डीगढ़ के सम्पादक रहे। हरियाणा हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के अध्यक्ष रहे। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सप्रे संग्रहालय और हिन्दी भवन की ओर से सप्रे संग्रहालय में श्री राधेश्याम शर्मा की स्मृति में मंगलवार, 31 दिसम्बर को श्रद्धांजलि सभा अपराह्न 3.00 बजे रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today