-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मप्र में बारिश की संभावना, शीतलहर के कारण कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी
मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना के चलते भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, और रीवा संभागों में वर्षा होने के आसार हैं। प्रदेश के उत्तरी हिस्से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की चपेट में हैं जबकि दक्षिणी हिस्से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की चपेट में हैं।
आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में हवाओं की दिशा वदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद, मध्य प्रदेश में हवाएँ दक्षिण-पूर्वी होने की संभावना है जिस कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ द्वारा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 30 दिसंबर की रात से प्रभावित करने की बहुत संभावना है। इस पश्चिमी विच्छोप एवं निचले तल की पूर्वी हवाओं के परस्पर प्रभाव (इंटरेक्शन) के कारण एक एवं दो जनवरी, 2020 को मध्य भारत सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकांश स्थानों से अनेक स्थानों तक वर्षा के साथ साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है।
आगामी 2 दिनों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कुहरे की संभावना है। आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है एवं रीवा, सागर, ग्वालियर एवं चम्बल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर शीत लहर साथ साथ कहीं-कहीं तीव्र शीत लहर की संभावना है। इसके बाद शीत लहर से राहत मिलाने की संभावना है। आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान रीवा, सागर, ग्वालियर, चम्बल, जबलपुर, भोपाल एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं कहीं तीव्र शीतल दिन के साथ साथ कुछ स्थानों पर तीव्र शीतल दिन की संभावना है. आगामी 24 सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चम्बल संभागों के जिलों में कहीं कहीं कुछ क्षेत्रों में कुहर एवं कहीं कहीं घना कुहरा छाने की संभावना है.
शीतलहर के चलते रीवा और उज्जैन के स्कूलों में अवकाश घोषित
रीवा जिले मे बढ़ती ठंड की वजह से छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर ने दिनांक- 30/12/19 से 1/01/2020 तक 1 से 8 तक की सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, शेष कक्षा 9 से 12 तक की स्कूले जो सुबह 10:30 से 4:00 बजे तक चलेंगी, शिक्षक शासन के जारी आदेशानुसार नियमित स्कूल कार्य को संपादित करेंगे। इसी तरह उज्जैन में भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।




Leave a Reply