Category Archives: मध्य प्रदेश

लॉयन जोड़ा पहुँचा वन विहार

वन मंत्री श्री उमंग सिंघार के प्रयासों के बाद आज बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क से बब्बर शेर का जोड़ा भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में सकुशल पहुँच गया।

30वीं राष्ट्रीय केनोईंग/क्याकिंग: मप्र बना ओवरऑल चैम्पियन

भोपाल के छोटे तालाब में 30वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट सीनियर महिला/पुरूष प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीता। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की। प्रतियोगिता में देश-भर से 28 राज्यों के करीब 500 खिलाड़ी और 45 तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के करीब 200 खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल हुए।

सिंधिया ने मंत्री शर्मा के निवास पहुँच शोक संवेदना प्रकट की

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा के बड़े भाई के अरेरा कालोनी स्थित निवास पहुँच कर स्वर्गीय श्री  रमाकांत शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कीl

लोनिवि OMT योजना के तहत प्रदेश की 12 सड़कों को बनाएगा

कमलनाथ कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें लोक निर्माण विभाग तथा राज्य सड़क विकास निगम द्वारा लगभग 215 करोड़ की लागत से प्रदेश की 12 सड़कों का OMT योजना के तहत निर्माण एवं संधारण करने पर निर्णय हुआ। इस योजनांतर्गत इन सड़कों का रखरखाव निजी निवेशकर्ता द्वारा किया जाएगा और केवल व्यावसायिक वाहनों से ही टोल लिया जायेगा, निजी यात्री वाहनों को कोई टोल नहीं चुकाना होगा।

रिया जैन को बाल शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति

रिया जैन को 22 जनवरी को बाल शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन दिल्ली में दिया जाएगा जिसमें इनाम के तौर पर उन्हें 1 लाख रुपए की राशि, स्वर्ण पदक एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलेगी, और 26 जनवरी को दिल्ली की परेड में शामिल होंगी।

सुदर्शन चक्र कोर द्वारा द्रोणाचल में थल सेना दिवस मनाया गया

15 जनवरी 2020 को भोपाल स्थित एतिहासिक दर्शनीय स्थान द्रोणाचल में सुदर्शन चक्र कोर द्वारा थल सेना दिवस (आर्मी डे) बड़ी संख्या में उपस्थित सेना तथा सिविलियन्स की मौजूदगी में बड़े धूम-धाम से मनाया गया।

शहडोल सीएमएचओ-सिविल सर्जन को तत्काल हटाया

मुख्यमंत्री कमल नाथ के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट और शहडोल जिला प्रभारी आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने शहडोल पहुँचकर वहाँ जिला अस्पताल में 6 बच्चों की असामयिक मृत्यु के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जायसवाल द्वारा निविदाकारों को स्वीकृति सूचना-पत्र वितरित

खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में नई रेत खनन नीति लागू होने के बाद अब रेत व्यापार में पारदर्शिता आएगी और अवैध रेत उत्खनन पर पूरी तरह से रोक लग सकेगी।

मुख्तार, अनस इब्राहिम, विजय श्रीवास्तव क जिला बदर


भोपाल कलेक्टर तरूण पिथोड़े द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क)(ख) के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में संलिप्त तीन अपराधियों मुख्तार मलिक, अनस इब्राहिम, विजय श्रीवास्तव को भोपाल जिला एवं इसके समीपवर्ती जिलों की सीमाओं से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं । सभी के विरूद्ध जिले के थानों में गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं ।

ठग्स ऑफ गैंग का मास्टर माइंड पुलिस सिपाही

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जालसाज पकड़ाया है। भोपाल की स्टेशन बजरिया पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल ठग्स ऑफ गैंग के मास्टर माइंड को पक़ड़ने में कामयाबी हासिल की है। गैंग का सरगना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का रीडर है मास्टर माइंड चार्ल्स शोभराज का साथी सरकारी दस्तावेज प्रिंट करने में माहिर है। करीब दो हजार लोगों को वह अपनी ठगी का शिकार बना चुका है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today