Category Archives: मध्य प्रदेश

मंत्री प्रियव्रत द्वारा ग्राम भेंसोला में उपकेन्द्र का लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने उज्जैन जिले के गांव भेंसोला में132/33 के.व्ही. उपकेंद्र का लोकार्पण किया।  उन्होंने कहा कि किसानों  को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य है।

सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी किया जाए सम्मानित : मंत्री शर्मा

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा माधवराव सप्रे स्मृति समाचार-पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के राज्य-स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शमिल हुए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक में भाग लेंगे कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार कर रोजगार के अवसर पैदा करने और नया निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से दावोस में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक 21 से 24 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।

ओझा ने आंदोलनकारियों से चर्चा की

इंदौर के बड़वाली चौकी स्थित जामा मस्जिद के पास सीएए/एनआरसी का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा ने सभी आंदोलनकारियों से चर्चा की।

सिंधिया ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी आज पूर्वान्ह प्रदेश कांगे्रस कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने लगभग 2 घंटे रूककर एक-एक कार्यकर्ता से मुलाकात की। सिंधिया अपने निर्धारित 4 चार दिवसीय प्रदेश प्रवास के दौरान प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय पहुंचे थे।

आश्रम शाला में छात्र की मृत्यु की विभागीय जाँच होगी

आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम भोपाल के पटेल नगर स्थित आदिवासी बालक आश्रम शाला पहुँचे और वहाँ गत दिवस पहली कक्षा के छात्र की मृत्यु की घटना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने आश्रम शाला में पढ़ाई कर रहे बच्चों से बातचीत की तथा अधीक्षक, शिक्षक और अन्य कर्मचारियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरकाम ने मृत छात्र के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

सहिष्णुता की संस्कृति है भारत की पहचान – कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि देश में मध्यप्रदेश ही ऐसा प्रदेश है, जो विविधताओं से सम्पन्न है और पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश है, जो विविधताओं से पूर्ण है। इस विविधता को सकारात्मक ऊर्जा में बदलना होगा।

राज्यसभा-प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सिंधिया ने साधी चुप्पी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में राज्यसभा चुनाव लड़ने और प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के सवालों पर चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं और इसके तीन महीने पहले भी मिलने आया था।

महिला अपराध तथा जेंडर संवेदनशीलता विषय पर सेमीनार

”महिला अपराध तथा जेंडर संवेदनशीलता” विषय पर भौंरी स्थित मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी में गुरूवार को एक अहम सेमीनार का आयोजन हुआ। सेमीनार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्राशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक स्‍तर के 56 पुलिस अधिकारियों को पीडि़त महिलाओं के साथ संवेदनशील व्यवहार एवं महिला अपराधों की त्‍वरित विवेचना के संबंध में विषय विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी जानकारी दी गई। साथ ही महिला अपराध नियंत्रण में महिला पुलिस अधिकारी की सशक्‍त भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

एसटीएफ द्वारा अष्टधातु मूर्ति जब्त, दो संदिग्ध गिरफ्तार

एसटीएफ की जबलपुर इकाई द्वारा दो संदिग्ध व्यक्तियों से पुरातात्विक महत्‍व की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की गई है। एसटीएफ ने जबलपुर स्थित पनहरा पेट्रोल पम्प जीसीएफ फैक्ट्री के समीप दो संदिग्‍ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। संदिग्धों की तलाशी ली जाने पर उनसे अष्टधातु की एक प्राचीन मूर्ति बरामद हुई। एसटीएफ के अनुसार यह मूर्ति कहीं से चुराई गई भी हो सकती है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today