Category Archives: मध्य प्रदेश

माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएं

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कलेक्टरों से कहा है कि वे माफिया के विरूद्ध सख्त से सख्त कदम उठाएं लेकिन माफिया पर कार्रवाई करने के नाम पर नगर निगमों, नगर पालिकाओं के कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर कानून के अनुसार सामान्य प्रक्रिया में कार्रवाई होने दें। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले संगठित माफिया नहीं है, माफिया में पैसा वसूलने वाले, संगठित होकर अपराध करने वाले आते है।

कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से की नगरीय निकाय चुनाव मतपत्र से कराने की मांग

नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम के स्थान पर मतपत्र से कराए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त वीपी सिंह को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा।

18 वर्ष पुराना विमान बेचकर नया विमान खरीदने का निर्णय

राज्य सरकार ने शासकीय बेड़े में शामिल 18 वर्ष पुराने शासकीय विमान बी-200, वर्ष 2001 को बेचकर नया विमान खरीदने का निर्णय लिया है। मंत्रि-परिषद की सहमति से राज्य सरकार ने यूएसए की विमान निर्माता संस्था मेसर्स टेक्सट्रान एविएशन प्रा.लि. से नया विमान टर्बिन इंजिन 7+2 सीटर विमान मॉडल बी-200 जीटी (बीच क्रॉफ्ट किंग एयर 250) खरीदने के लिये विगत 15 नवम्बर, 2019 को एमओयू साइन किया है।

बिजली चोरी केस में इसराइल कुरैशी को एक साल जेल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल शहर वृत्त अंतर्गत आनंद नगर जोन में निजामुद्दीन रोड़, लेबर कॉलोनी, इन्द्रपुरी क्षेत्र निवासी इसराइल कुरैशी को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर जिला न्यायालय ने एक वर्ष सश्रम कारावास एवं एक लाख 9 हजार 405 अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

भोपाल, इन्दौर एयरपोर्ट पर खुलेंगे मृगनयनी एम्पोरियम

कुटीर और ग्रामोद्योग मंत्री हर्ष यादव ने हाथकरघा और रेशम संचालनालय, हस्तशिल्प विकास निगम, माटी कला बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की गतिविधियों की समीक्षा की।

भील को अपराधिक प्रवृत्ति का बताने पर बवाल, सीएम ने दिए जांच के आदेश

पीएससी की परीक्षा में भील जनजाति के लोगों को अपराधिक प्रवृत्ति का बताए जाने संबंधी सवाल को लेकर जमकर बवाल मचा। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेताओं ने इसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सत्ता पक्ष के आदिवासी मंत्री-विधायकों ने जहां पेपर बनाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्जन करने की मांग कर डाली तो विपक्ष ने भी दोषी पर सख्त कार्रवाी की मांग की।

हनीट्रेप में अब आयकर जांच, श्वेता विजय जैन से पूछताछ

हनी ट्रैप मामले में अब आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मामले की मुख्य आरोपी श्वेता विजय जैन को समन भेजकर सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया और छह घंटे तक उसके पास मिली नकदी, आभूषण, संपत्ति के दस्तावेजों को लेकर सवालों का चिट्ठा उसके सामने रखा। उससे वित्तीय मामलों के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।

यूपी में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने पर डीजीपी की बधाई

उत्तरप्रदेश में पुलिस आयुक्त प्रणाली की लखनऊ और नोएडा दो शहरों से शुरुआत होने जा रही है। उत्तरप्रदेश सरकार ने कैबिनेट में यह फैसला किया है। लखनऊ में सुजीत पांडेय और नोएडा में आलोक सिंह पहले पुलिस आयुक्त होंगे। यूपी में आयुक्त प्रणाली के फैसले पर मध्यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने खुशी जाहिर की है।

चिकित्सक के ड्राइवर की यूपी में हत्या

झांसी के पास स्थित ओरछा मंदिर में दर्शन के लिए गए डॉ. डीएन मिश्रा के चालक की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोपहर तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास में सहायक है योग : डॉ. चौधरी

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी युवा दिवस पर सुभाष उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, शिवाजी नगर में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. चौधरी ने विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today