Category Archives: मध्य प्रदेश

भारतीय संस्कृति, कला और इतिहास से संबंधित पुस्तकों की माँग पूरे विश्व में है

भारतीय संस्कृति, कला और इतिहास से संबंधित पुस्तकों की माँग पूरे विश्व में है। इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश को लीड लेना चाहिये क्योंकि मध्यप्रदेश में संस्कृति और कला की विविधता व्यापक रूप में विद्यमान है। चम्बल, निमाड़, महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में संस्कृति और कला की विविधता व्यापक रूप से देखने को मिलती है।

राजेश कुमार सिंह को अशोक नगर एसपी का अतिरिक्त प्रभार

सांसद केपी यादव के ओबीसी क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र के मामले में एफआईआर लिखने में देरी की वजह से हटाए एसपी पंकज कुमावत का प्रभार अब 26 बटालियन गुना के कमाडेंट राजेश कुमार सिंह को दिया गया है। वे कमाडेंट और एसपी अशोक नगर का प्रभार साथ-साथ देखेंगे।

डॉ. पल्लवी तिवारी ने अमेरिका में की कैंसर के उपचार की खोज

इंदौर की बिटिया डॉ. पल्लवी तिवारी ने अमेरिका में कैंसर जैसी घातक बीमारी के निदान के लिए ऐसे उपचार की खोज की है, जो मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस खोज को लेकर अमेरिका में क्लिनिकल ट्रायल्स भी शुरू हो रहे हैं।

कमल नाथ द्वारा हृदय दृश्यम म्यूजिक फेस्टिवल 2020 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि संगीत परस्पर जोड़ता है। उन्होंने संगीत विरासत को आगे बढ़ाने के प्रयास करने की जरूरत बताई। वे आज यहाँ मिंटो हाल में हृदय दृश्यम म्यूजिक फेस्टिवल 2020 की चौथी श्रृंखला का शुभारंभ कर रहे थे।

अपेक्स बैंक के ग्राहकों को मिलेगी मोबाइल बैंकिंग सुविधा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) में पहली बार व्यावसायिक एवं राष्ट्रीय बैंकों के समान मोबाइल बैंकिंग सुविधा का मंत्रालय में लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर अपेक्स बैंक की वर्ष 2020 की डायरी और कैलेंडर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंकों के ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने की सराहना की।

एक लाख से अधिक स्कूलों में हुई पालक-शिक्षक बैठक

राज्य शासन के निर्देशानुसार आज एक लाख से भी अधिक शासकीय स्कूलों में पालक-शिक्षक बैठक हुई। लगभग 68 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों ने स्कूल पहुँचकर बैठक में अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति एवं अन्य गतिविधियों के बारे में शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की।

मॉडल स्कूल में हाईटेक बायो लेब का शुभारंभ

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मॉडल हाई स्कूल, तुलसी नगर में हाईटेक बायो लेब का शुभारंभ किया और केयर फेयर में शामिल हुए। 

‘आकार’ माटी के खिलौने पर एकाग्र शिल्प शिविर

आदिवासी लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद,भोपाल द्वारा जनजातीय संग्रहालय में आकार माटी के खिलौने पर एकाग्र शिल्प शिविर में आज सभी कलाकारों ने अलग—अलग प्रदेशों के शिल्पकारों ने अपने प्रदेश के पारंपरिक खिलौनों का सृजन किया ।  इस शिविर में शिल्पकारों ने अपनी कला कौशल से सुन्दर खिलौनों का निर्माण किया।

अमित शाह बनकर राज्यपाल से सिफारिश, विंग कमांडर व डेंटल डॉक्टर गिरफ्तार

एक रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शुक्ला के बेटे डेंटल सर्जन डॉ. चंद्रेश कुमार शुक्ला ने अपने विंग कमांडर मित्र कुलदीप वाघेला के साथ मिलकर राज्यपाल लालजी टंडन से कुलपति बनाने के लिए राज्यपाल को फोन किया। दोनों युवकों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

भारत-भवन के समीप कला-ग्राम बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

भारत-भवन से लगी भूमि पर कला-ग्राम बनाया जाएगा। साथ ही कस्बा-आधारित फिल्म निर्माण परियोजना में पातालकोट के जनजीवन पर फिल्म तैयार की जाएगी, जिससे पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित हो सके। मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई भारत भवन प्रबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today