Category Archives: मध्य प्रदेश

बच्चन ने बड़वानी में किया शासकीय गौ-शाला का लोकार्पण

गृह मंत्री बाला बच्चन ने बड़वानी जिले की पहली शासकीय गौ-शाला का ग्राम बिलवानी में लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि जिले में प्रथम चरण में 5 शासकीय गौ-शाला का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रत्येक गौ-शाला में 100-100 पशुओं के रहने, खाने-पीने, चिकित्सा की सभी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। इन गौ-शालाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये इनका संचालन, गौ-शाला संचालन समिति का गठन कर उसे सौपा जायेगा। 

नई शराब दुकानें नहीं खुलेंगी; शराब माफिया पर नियंत्रण होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि राज्य सरकार माताओं और बहनों की सुरक्षा, नागरिकों के स्वास्थ्य और युवाओं के अच्छे भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। यह कहना आधारहीन हैकि नई आबकारी नीति में उप-दुकान खोलने के प्रावधान से नई शराब की दुकानें खुल रही हैं। यह जनता के बीच में भ्रम फैलाने की घृणास्पद राजनीति है।

साँची बौद्ध विश्वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाएँ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने साँची बौद्ध विश्वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और वहां संभावनाओं वाले पाठ्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये हैं। नाथ मंत्रालय में साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में संचालित गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ बैठक में उपस्थित थीं।

टंडन से मिले काउंसलेट जनरल ऑफ यूएस रैज़

राज्यपाल लालजी टंडन से राजभवन में यूएस काउंसलेट जनरल ‍श्री डेविड रैज़  ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश में व्यापार और निवेश की संभावनाओं के संबंध में चर्चा हुई।

आरएसएस राष्ट्रविरोधी तत्व, अंग्रेजों की गुलामी करना ही इतिहास रहा

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय विषारद प्रषिक्षण षिविर के आठवें दिन म.प्र. के मुख्यमंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने षिविरार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देष की सभ्यता व संस्कृति से एक ही संगठन जुड़ा हुआ है वह है कांग्रेस सेवादल । सेवादल के कार्यकर्ता आज भी गांव गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों का बगैर किसी लालच के निस्वार्थ भाव से प्रचार करने मे लगे हुये है । उन्होनें कहा कि मैंनें स्वयं 1980 में सेवादल का प्रषिक्षण प्राप्त किया है ।

ज्ञान की संपूर्णता के लिए देश की संस्कृति, इतिहास, विरासत को जानना जरूरी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है।

रायपुर: हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों का निर्माण नहीं, व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। बघेल आज चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस – थिंक एडु कॉन्क्लेव 2020 के श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जो उनकी एक वर्षीय सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए हैं।

पत्नी को प्रेमी से मिलवाने पति ने लगाई तलाक की अर्जी

राजधानी के फैमिली कोर्ट में एक रेलवे अधिकारी अपनी ही पत्नी को उनके प्रेमी से मिलवाने के लिए तलाक दे रहा है. पति का कहना है कि उनकी पत्नी किसी और को चाहती है. इसलिए मंगलसूत्र का महत्व समझते हुए पति ने पत्नी को तलाक देने का निर्णय लिया है.

आईफा अवॉर्ड्स समारोह पहली बार मध्यप्रदेश में

सिने जगत का प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा अवॉर्ड्स) का समारोह पहली बार मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहा है। यह दूसरा मौका होगा जब यह अवॉर्ड्स समारोह भारत में आयोजित किया जा रहा है। इसके पूर्व यह समारोह मुंबई में आयोजित हुआ था।

प. बंगाल-केरल के नक्शे कदम पर प्रदेश सरकार: राकेश सिंह

मध्यप्रदेश सरकार पश्चिम बंगाल और केरल की सरकारों के नक्शे कदम पर चल रही है। प्रदेश में जिस फासिस्टवादी तरीके से लोगों की आवाज कुचलने की कोशिश की जा रही है, इसे भारतीय जनता पार्टी कतई स्वीकार नहीं करेगी। पूरे मध्यप्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर सोची समझी साजिश के तहत आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार भाजपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को डराना और धमकाना चाहती है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने की कोशिश कांग्रेस को भारी पड़ने वाली है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today