Category Archives: अन्य

सिपाही सहित तीन की हत्या करने वाले सिमी सरगना अबू फैजल दोषी करार

अदालत ने स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के सरगना अबू फैजल को हत्या. षड़यंत्र करने, अवैधानिक कृत्य करने और आर्म्स एक्ट का दोषी करार दिया है। उसके एक अन्य साथी को आर्म्स एकट का दोषी माना है। जिला अदालत शनिवार को दोनों आरोपियों को सजा सुनाएगी।
भोपाल जिला अदालत में विशेष न्यायाधीश बीएस भदौरिया की कोर्ट में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से खंडवा में सिमी के अबू फैजल व उसके साथियों द्वारा पुलिस मुठभेड़ में सिपाही सीताराम यादव सहित तीन लोगों की हत्या करने के मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई में जमानत पर छुटे मेहताब भी अदालत पहुंचा। मामले मंे अबू फैजल को हत्या, षड़यंत्र, अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त होने तथा आर्म्स एक्ट का दोषी होने के आदेश किए गए तो मेहताव को केवल आर्म्स एक्ट का दोषी करार दिया गया। मेहताब को दोषी करार दिए जाने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेजने के आदेश किए गए। इस मामले में तीन आरोपी भी अभी भी फरार हैं। अबू फैजल और मेहताब को शनिवार को सजा सुनाई जाएगी।

भारत सोशल मीडिया का सबसे महत्‍वपूर्ण बाजार है।

सोशल मीडियाफेसबुक के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा भारत सोशल मीडिया का सबसे महत्‍वपूर्ण बाजार है। उन्‍होंने कहा कि इंटरनेटशिक्षास्‍वास्‍थ्‍य जानकारी और रोजगार तक पहुंचने में सहायक है। आज नई दिल्‍ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान के विद्यार्थियों से उन्‍होंने कहा कि इंटरनेट की सुविधा अधिक लोगों तक पहुंचने से देश की अर्थव्‍यवस्‍था में लोगों का योगदान बढेगा। श्री जुकरबर्ग ने कहा‍ कि भारत में हर व्‍यक्ति को इंटरनेट से जोड़े बिना विश्‍व में लोगों को एक दूसरे से जोड़ा नहीं जा सकता।

उबर टैक्‍सी में हुए दुष्‍कर्म के मामले में चालक दोषी

दिल्‍ली की एक अदालत ने पिछले वर्ष उबर टैक्‍सी में 25 वर्षीय महिला से हुए दुष्‍कर्म के मामले में टैक्‍सी के चालक शिव कुमार यादव को दोषी ठहराया है। अदालत इस मामले में शुक्रवार को सजा सुना सकती है।

पिछले वर्ष 5 दिसंबर को गुड़गांव में कार्यरत महिला जब अपने घर इंद्रलोक वापस लौट रही थी तब चालक ने टैक्‍सी में उसके साथ दुष्‍कर्म किया। आरोपी को दो दिन बाद मथुरा से गिरफ्तार किया गया था और वह अभी न्‍यायिक हिरासत में है। अतिरिक्‍त सत्र न्‍यायाधीश कावेरी बावेजा ने सुनवाई के बाद 7 अक्‍टूबर को इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रखा था। वि‍शेष सरकारी वकील ने कहा कि किसी आरोपी को पीडि़ता के बयान के आधार पर दोषी ठहराया जा सकता है, अगर उसका बयान विश्‍वास के लायक हो। उन्‍होंने कहा कि यादव को दोषी ठहराने के पर्याप्‍त सबूत हैं। 

दिल्‍ली में दो बच्चियों के साथ सामुहिक दुष्‍कर्म

दिल्‍ली में दो बच्चियों के साथ कल हुए सामुहिक दुष्‍कर्म के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्‍हें आज दिल्‍ली की एक अदालत ने चौदह दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच, मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना के मद्देनजर कल उपराज्‍यपाल नजीब जंग से मुलाकात करेंगे। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का समय मांगा है। श्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली पुलिस नागरिकों की सुरक्षा करने में विफल हो गई है। श्री केजरीवाल ने पूछा कि महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री और उपराज्‍यपाल ने क्‍या कदम उठाए हैं। वे अस्‍पताल में भर्ती बच्चियों को देखने गए। श्री केजरीवाल ने कहा कि शहर में सुरक्षा का माहौल बनाने की जिम्‍मेदारी पुलिस की है। उन्‍होंने कहा कि बच्चियों के साथ बार-बार हो रही दुष्‍कर्म की घटनाएं शर्मनाक और चिंताजनक हैं। दिल्‍ली पुलिस को केंद्र के अधीन बताते हुए उन्‍होंने प्रधानमंत्री से ऐसे मामलों में व्‍यक्तिगत रूप से हस्‍तक्षेप करने का आग्रह किया। श्री केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

दिल्‍ली सरकार अपनी तरफ से चुप नहीं रहने वाली जो कुछ भी हम कर सकते हैं करेंगे और इसमें सरकार कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगी। हम दिल्‍ली के लोगों को सुरक्षा देने के लिए तैयार है। हमें दिल्‍ली पुलिस दो हम ठीक करके दि‍खा देंगे। 

तिहाड़ जेल में दो विचाराधीन कैदी मारे गये।

दिल्ली की कड़ी सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में कल शाम दो गुटों के बीच संघर्ष में दो विचाराधीन कैदी मारे गये। इस घटना में एक उपाधीक्षक और सात अन्य जेलकर्मी घायल हुये हैं। उन्होंने बताया कि संघर्ष में शामिल कैदियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। झड़प का वास्तविक कारण जेल अधिकारियों की जांच के बाद ही सामने आयेगा। 

राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक के लिए पांच सौ करोड़ रुपये मंजूर

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक और संग्रहालय का निर्माण के लिए पांच सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। नई दिल्‍ली में कैबिनेट की बैठक में कल यह फैसला किया गया। केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि स्‍वाधीनता के बाद देश सेवा में प्राण न्‍यौछावर करने वाले साढ़े 22 हजार सैनिकों की स्‍मृति में इसका निर्माण किया जायेगा।

बजाज कैपीटल के चेयरमेन, एमडी सहित चार धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का अपराध दर्ज

राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह ने बजाज कैपीटल के चेयरमेन केके बजाज, एमपी राजीव बजाज, कंपनी की एमपी नगर स्थित शाखा के मैनेजर ललित नारायण मिश्रा और माइक्रो टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड के प्रमोद कणी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला पंजीबद्ध कराया है।
पत्रकार सिंह ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि उन्होंने 2012-13 में बजाज कैपीटल में 9.90 लाख रुपए की एफडीआर कराई थी। जब वे अपनी राशि वापस लेने पहुंचे तो कंपनी ने धोखे से एफडीआर के मूल दस्तावेज उनसे ले लिए। 26 मार्च 2014 को उनसे अथॉरिटी लेटर ले लिया कि कंपनी उनकी तरफ से राशि लेने के लिए अधिकृत है। इसके बाद से आज तक उन्हें मूल राशि वापस नहीं मिली है।

अपराधियों को बचाने के लिए जांचकर्ताओं पर दबाव डालने की कोशिश

आम आदमी पार्टी प्रवक्‍ता आशुतोष ने यह आरोप लगाया कि भाजपा के नेता अपराधियों को बचाने के लिए जांचकर्ताओं पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं।

भारती को आज सुबह लगभग चार बजे गिरफ्तार किया गया।

दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती को समर्पण के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पत्‍नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और हत्‍या की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि श्री भारती को आज सुबह लगभग चार बजे गिरफ्तार किया गया। उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश के बाद उन्‍होंने कल रात समर्पण कर दिया था

बीएमएचआरसी की टीचर से विवाद के बाद स्टूडेंट ने फांसी लगाई

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने रात को फांसी लगा ली। उसके परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची का अस्पताल के टीचर से विवाद हो गया था जिससे वह दुखी थी।
पुलिस के मुताबिक सेवानिवृत्त एएसआई विष्णु वर्मा की बेटी उषा बीएमएचआरसी में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसने शनिवार को अपनी मां को बताया था कि उसका अपने टीचर से विवाद हो गया है। तब न तो मां ने उसकी बात को गंभीरता से लिया और न ही उन्होंने इसे किसी से शेयर किया। परिवार उसे अकेला घर पर छोड़कर गणेशजी की झांकियां देखने चला गया और रात को जब वे लोग आए तो उषा फांसी पर लटकी मिली।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today