Category Archives: अन्य

दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने बंगले के कर्मचारी को थमाया नोटिस

विधानसभा सचिवालय में फर्जी नियुक्तियों के मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ जहांगीराबाद पुलिस ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पुलिस ने उनके भोपाल स्थित सरकारी आवास पर एक कर्मचारी को देकर तामील किया है। गौरतलब है कि विधानसभा सचिवालय में फर्जी नियुक्ति मामले में पिछले सप्ताह जिला अदालत में विशेष न्यायाधीश काशीनाथ सिंह की कोर्ट में चालान पेश किया गया था। इसमें 16 आरोपी हैं जिनमें से एक तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी भी हैं। वे चालान पेश होने की तारीख पर व्हील चेयर पर अदालत पहुंचे थे।

सांसद आदर्श ग्राम योजना के अगले चरण के लिए मांगे गए नाम

केंद्र सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना के अगले चरण के लिए अब फिर से सांसदों से उनके क्षेत्र के एक-एक गांव का नाम मांगा गया है। यह जानकारी आज योजना के पहले चरण की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के शुभारंभ अवसर प र केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र सिंह ने दी।
राष्ट्रीय कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा और ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल हुए। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि इस योजना में लोकसभा और राज्यसभा के करीब 88 फीसदी सांसदों ने इस योजना में गांवों को गोद लिया था। अब सभी सांसदों से अगले चरण के लिए एक-एक गांव का नाम मांगा गया है।
कार्यशाला में इस बार करीब 693 ग्राम पंचायतों के गांवों में सांसदों ने काम कराया है। केंद्र सरकार के 12 मंत्रालयों को जोड़कर उनकी 19 परियोजनाओं के तहत सांसद आदर्श ग्राम योजना में काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि शहरों के विकास के साथ गांवों का भी विकास हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए लोकसभा या राज्यसभा सदस्यों को अलग से कोई भी राशि नहीं दी जाती है, उन्हें अपनी निधि में से ही गांवों में विकास कार्य कराना होते हैं।

प्रधानमंत्री अगले महीने नेताजी के परिवार के लोगों से मिलेंगे।

प्रधानमंत्री अगले महीने नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस के परिवार के लोगों से मिलेंगे। आज आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि वे नेताजी के परिवार से मुलाकात के लिए उत्‍सुक हैं।

अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, धोनी की कप्तानी बरकरार

भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है और वन-डे तथा टी 20 फारमेट के लिए महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंपे जाने से विराट कोहली को वन डे टीम की कप्तानी दिए जाने की अटकलों को बीसीसीआई ने समाप्त कर दिया है।
अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पांच वन डे मैचों में से तीन के लिए टीम का ऐलान किया है। टी 20 के लिए तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद को शामिल किया है जो आईपीएल के प्रोडक्ट हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए खेलते हैं। टी 20 में रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, अक्षर पटेल को मौका दिया गया है।
अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम पांच वन डे मैच खेलेगी जिसके पहले तीन मैचों में गुरकीरत मान सिंह को हरभजन के स्थान पर मौका दिदया ग या है। हरकीरत के आईपीएल के रिकॉर्ड के आधार पर उन्हें यह मौका मिला है। दौरे के लिए रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा को चयनित नहीं किया गया बल्कि भुवनेश्वर कुमार को वन डे व टी 20 दोनों फारमेट की टीम में शामिल किया गया है।
वन डे की टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अंबाजी नायडु, सुरेश रैना, अंजिक्य रहाणे, स्टूअर्ट बिन्न्ी, आर अश्विन, अक्षर पटेल, गुरकीरत, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्माऔर उमेश यादव सदस्य होंगे तो टी 20 की टीम में कप्तान धोनी के साथ शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहरी, सुरेश रैना, अंजिक्य रहाणे, अंबाती नायडु, स्टूअर्ट बिन्न्ी, अश्विन, अक्षर पटेल, हरभजन सिंह, भुुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा. अमित मिश्रा व श्रीनाथ अरविंद भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय के निर्णय में हस्‍तक्षेप करने से इंकार

उच्‍चतम न्‍यायालय ने बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय के उस निर्णय में हस्‍तक्षेप करने से इंकार कर दिया है जिसमें राज्‍य सरकार के मांस के ब्रिकी के प्रतिबंध के आदेश पर रोक लगा दी गई है।

डेंगू जांच की फीस छह सौ रूपये तक निर्धारित

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येन्‍द्र जैन ने कहा है कि अस्‍पताल गम्‍भीर रूप से बीमार लोगों का इलाज करने से इंकार नहीं कर सकते। राजधानी में डेंगू पर मीडिया को जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा कि बिस्‍तरों की कमी के बावजूद अस्‍पतालों को मरीजों का इलाज करना होगा।

अगर हमें जरूरत पडेगी मैंने अपने आफिसर्स को ऑर्डर भेजा है कि बेड खरीदने के लिए ही नहीं, हम डॉक्‍टर्स को भी ले रहे हैं, हम पेरामेडिक्‍स को भी ले रहे हैं। हम सफाई कर्मचारियों को पूरी ओपन अथारिटी दी है। जिसको जिस चीज की जरूरत है ले लीजियेगा। आई गिविन ए ओपनऑर्डर

श्री जैन ने कहा कि सरकारी अस्‍पताल डेंगू की मुफ्त जांच करते रहेंगे और निजी अस्‍पताल ऐसी जांच के लिए छह सौ रूपये से ज्‍यादा नहीं ले सकते। श्री जैन ने मरीजों को भी सलाह दी कि वे अस्‍पताल में भर्ती होने के लिए डॉक्‍टरों पर दबाव न डालें। उन्‍होंने लोगों से वातावरण को स्‍वच्‍छ रखने की भी अपील की।

डेंगू के मरीज को इलाज से मना करने पर कड़ी कार्रवाई

दिल्‍ली सरकार ने सभी निजी अस्‍पतालों और नर्सिंग होम को बिस्‍तरों की संख्‍या बढ़ाने का निर्देश दिया है और डेंगू के किसी भी मरीज को इलाज से मना करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कार्यकारी निदेशक देवजानी मुखर्जी को राहत

उच्‍चतम न्‍यायालय ने करोड़ों रूपये के चिटफंड घोटाले में शारदा समूह की कार्यकारी निदेशक देवजानी मुखर्जी को  राहत देने से इंकार कर दिया है। जेल में बन्‍द देवजानी मुखर्जी ने मुकदमे की सुनवाई जल्‍दी जल्‍दी करने की याचिका दायर की थी।

न्‍यायालय ने कहा कि सी बी आई उसके आदेश पर काम कर रही है, इसलिए याचिका में कोई दम नहीं है। शारदा ग्रुप के मुख्‍य प्रबंध निदेशक सुदीप्‍त सेन और कार्यकारी निदेशक देवजानी मुखर्जी चिटफंड घोटाले के सिलसिले में जेल में हैं।

सोमनाथ भारती ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय में

आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय में याचिका दायर की है। उनकी पत्नी ने उन पर घर में हिंसा और हत्‍या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

न्‍यायमूर्ति बी डी अहमद और संजीव सचदेवा ने आज श्री भारती की याचिका सुनने पर सहमति दे दी है।

कल निचली अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी और एक अन्‍य अदालत ने सोमनाथ भारती के नाम गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था। उसके बाद उनके वकील ने उच्‍च न्‍यायालय में याचिका दायर की।

अतिरिक्‍त सत्र न्‍यायाधीश संजय गर्ग ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उनकी पत्‍नी लिपिका मित्रा ने दूसरी बार शिकायत दर्ज करायी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि सोमनाथ भारती ने  महिलाओं के प्रति अपराध रोकने संबंधी पुलिस प्रकोष्‍ठ को आश्‍वासन देने के बावजूद अपना आचरण नहीं बदला है।

हिन्दी भाषा की ताकत से ही मैं ज्यादा लोगों तक पहुंचा हूं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में विश्व हिन्दी सम्मेलन में कहा कि मैं आज हिन्दी भाषा की ताकत के कारण ही ज्यादा लोगों तक पहुंच सका हूं। मैं तो गुजराती भाषी था और चाय बेचते-बेचते हिन्दी सीख ली। आज जो हूं वह हिन्दी के कारण हूं।
विश्व हिन्दी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिन्दी को समृद्ध बनाने के लिए हमें दूसरी भाषाओं और बोलियों की अच्छी चीजों को लेकर समय-समय पर उन्हें जोड़ना चाहिए। अगर हमें हिन्दी को बचाना है तो इसके विकास की तरफ ध्यान देना होगा। दुनिया में छह हजार भाषाएं हैं लेकिन 21 वीं सदी जाते-जाते 90 फीसदी भाषाएं विलुप्त होने की स्थिति में आ जाएंगी। आज हम जिस तरह किसी विलुप्त पक्षी या पशु या अन्य चीजों के संरक्षण के लिए खर्च की सीमा नहीं देखते और कहीं ऐसा न हो कि आने वाली पीढ़ियों को हिन्दी के लिए भी ऐसा ही कुछ करना पड़े। तब यह कहा जाए कि हिन्दी हुआ करती थी और उससे लोग कैसे अपने विचार एकदूसरे तक पहुंचाते थे।
मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी और ऐसे ही कई अन्य लोगों ने हिन्दी के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए काम किया है। इनमें से अधिकांश अहिन्दी भाषी रहे हैं। इसके पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भोपाल में सम्मेलन के आयोजन के पीछे एक कारण यह भी है कि वे प्रदेश का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करती हैं। अंत विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व विदेशों से भी कई प्रतिनिधि आए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today