Category Archives: अन्य

पाकिस्तानी युवक रमजान से मिलने आए पाक उच्चायोग के अधिकारी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पाकिस्तानी युवक रमजान से मिलने के बाद अब पाक उच्चायोग ने उसकी सुध ली। आज पाकिस्तान उच्चायोग के खादिम हुसैन मुलाकात करने दिन में यहां पहुंचे।

अकेले-अकेले खाने… जैसे अधिकारी के ऑडियो टेप पर एक्शन, मालपानी हटाए गए

अनुसूचित जनजाति कल्याण आयुक्त जेएन मालपानी का कथित रूप से एक ऑडियो टेप वायरल हुआ जिसमें वे बड़वानी जिले के एक सहायक आयुक्त से अकेले-अकेले खाने जैसे शब्दों के साथ बजट आवंटन की राशि को लेकर चर्चा करते बताए जा रहे हैं। इस टेप के जारी होने के दूसरे दिन आज राज्य शासन ने उन्हें आयुक्त अनुसूचित जनजाति कल्याण से हटाकर मंत्रालय में ओएसडी बना दिया।

भूरिया ने लोकसभा में आज शपथ ली

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के उप चुनाव में जीत के बाद आज कांतिलाल भूरिया ने लोकसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उन्हें शपथ दिलाई।

आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश त्रिपाठी गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस ने दो साल पुराने एक मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को आज गिरफ्तार किया। विधायक को हाथा-पाई के एक मामले में अदालत में पेश न होने और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

होशंगाबाद कलेक्टर को पुरस्कृत करेंगे पीएम मोदी

होशंगाबाद कलेक्टर संकेत भोंडवे को प्रधानमंत्री तीन दिसंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। यह सम्मान निशक्तजनों के पुर्नवास और उत्थान के लिए किए गए कामों के लिए दिया जाएगा। होशंगाबाद जिला पूरे देश में निशक्त जनों के पुर्नवास और उत्थान में अव्वल रहा है।

विश्‍व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल की हालत गंभीर

विश्‍व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल की हालत गंभीर है। उन्‍हें दमे की शिकायत है और वे गुड़गांव के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती है। उन्‍हें कल रात अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय जनता पार्टी प्रमुख अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा और अन्‍य पार्टियों के कुछ नेता उन्‍हें अस्‍पताल देखने गए।

कर्नल मैडल वापस करने गए मगर कलेक्टर ने कहा अधिकार नहीं

सेना के रिटायर्ड कर्नल वीजी कुंडालकर आज वन रैंक वन पेंशन के खिलाफ अपने मैडल कलेक्टर निशांत बरवड़े से मिलने पहुंचे थे। कुंडालकर ने कहा कि केंद्र सरकार की स्कीम में आधार वर्ष 2013 बनाया है जबकि 2015 किया जाना चाहिए और पेंशन की हर साल समीक्षा की जाना चाहिए। इन मांगों के समर्थन में उन्होंने कलेक्टर को सेवा के दौरान मिले मैडल लौटने की बात कही तो कलेक्टर ने कहा कि उन्हंे मैडल वापस लेने का अधिकार नहीं है। वे राज्य सरकार के अधिकारी हैं।

बिहार में नीतिश-लालू-कांग्रेस के महागठबंधन को पूर्ण बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यू, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के महागठबंधन को जनता ने भारी समर्थन दिया है। दो तिहाई से भी ज्यादा सीटें देकर महागठबंधन में जनता ने अपनी आस्था दिखाई है। इसमें सबसे ज्यादा ताकत मिली है तो लालू और कांग्रेस को जिन्हें जबरदस्त जीत हासिल हुई है।

बिहार की 243 सीटों की विधानसभा में लालू-नीतिश-कांग्रेस महागठबंधन को 178 सीटें मिली हैं जिनमें से 71 जदयू, 82 राजद और 26 कांग्रेस की हैं। वहीं एनडीए को 58 सीटों पर ही जीत मिल सकी है। इनमें से बीजेपी को 51, एलजेपी, आरएलएसपी को तीन-तीन और एचएएम को एक सीट का योगदान है।

बिहार चुनाव परिणाणों के बाद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और लालू यादव ने संयुक्त पत्रकारवार्ता ली जिसमें लालू ने ऐलान किया है कि वे अब लालटेन लेकर वाराणसी जाएंगे। वहां देखेंगे कि आखिर विकास कहां है। हम लोगों की एकता के कारण यह सफलता मिली है और अगर कोई चाहेगा तो भी हमारी एकता नहीं टूटेगी। वहीं नीतिश कुमार ने नपे-तुले शब्दों में कहा कि चुनाव हो गए हैं और वे केंद्र से सहयोग की अपेक्षा करेंगे। देश की उन्नति में सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि नीतिश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे और प्रदेश का विकास करेंगे। लालू यादव ने भी दोहराया कि नीतिश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।

छोटा राजन को आज दस दिन के लिए सी बी आई की हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली की एक अदालत ने माफिया सरगना छोटा राजन को आज दस दिन के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सी बी आई की हिरासत में भेज दिया। पी टी आई  ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि छोटा राजन को जाली पासपोर्ट मामले में हिरासत में भेजा गया है। सुरक्षा कारणों से न्यायालय की कार्यवाही सी बी आईमुख्यालय में हुई।

गोवध और गोमांस की बिक्री पर पाबंदी जनहित याचिका खारिज

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गोवध और गोमांस की बिक्री पर पाबंदी का कानून बनाने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।आम आदमी पार्टी सरकार ने न्‍यायालय में बताया कि मवेशियों की रक्षा के लिए दिल्‍ली कृषि मवेशी संरक्षण कानून पहले से ही लागू है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today