Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

आरिफ अकील द्वारा डोडी में गौ-शाला का लोकार्पण

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने अपने प्रभार के जिला सीहोर के ग्राम डोडी में नव-निर्मित गौ-शाला का लोकार्पण किया। उन्होंने गौ-शाला निर्माण के लिये सरपंच सुश्री शहनाज बी की सराहना की। श्री अकील ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वचन-पत्र के अनुसार प्रत्येक ग्राम में गौ-शाला का निर्माण कराया जा रहा है।

कमल नाथ हनुवंतिया में करेंगे जल महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री कमल नाथ 3 जनवरी को इंदिरा सागर बांध के पास स्थित हनुवंतिया जिला खंडवा में जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल भी उपस्थित रहेंगे। चतुर्थ जल महोत्सव 3 फरवरी तक होगा। जल महोत्सव के सफल आयोजन की सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं।

कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी किसानों को बधाई

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गेहूँ और दालों के उत्पादन में मध्यप्रदेश को उत्कृष्टता के लिए कृषि कर्मण अवार्ड मिलने पर किसानों और विशेष रूप से प्रगतिशील किसानों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान अपनी मेहनत से प्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार दिला रहे हैं।

रायपुर: गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व समारोह, प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडरी स्थित गुरूद्वारे में सिक्ख धर्म के 10 वें गुरु गुरु गोविंद सिंहजी की जयंती पर आयोजित 353 वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी (संशोधन), अध्यादेश 2019 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। पूर्व में स्टॉक सीमा 10 क्विंटल और क्रय सीमा 4 क्विंटल थी जिसे आज केबिनेट में बढ़ाया गया। जिसके तहत छोटा व्यापारी अब एक दिन में सभी अधिसूचित कृषि उपज का अधिकतम 20 क्विंटल स्टाक तथा एक दिन में अधिकतम 5 क्विंटल धान्य से या तिलहनों, दालों तथा तन्तु फसलों को मिलाकर कुल 5 क्विंटल तक क्रय कर सकेगा। 

भोपाल, इंदौर समेत 26 जिलों में कम हुए जंगल

मध्य प्रदेश सहित देश भर में पौधारोपण को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच ये अच्छी खबर है कि देश में बीते 2 साल में वन क्षेत्र 5188 वर्ग किमी बढ़ गया है. इसमें 1120 वर्ग किमी घना जंगल है. इसके साथ ही देश के भौगोलिक हिस्से में अब वन क्षेत्र का हिस्सा 25 फ़ीसदी हो गया है, लेकिन भोपाल, इंदौर सहित 26 जिलों में वन क्षेत्र में कमी आई है. प्रदेश के 26 जिलों में पिछले 2 साल में जंगल 410.66 वर्ग किमी घट गए हैं.

रजा पुरस्कार के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित

उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा रजा पुरस्कार के लिये 15 फरवरी 2020 तक प्रविशिष्टयां आमंत्रित की गई है। यह पुरस्कार वर्ष 2012 से 2019 तक कविता और चित्रकला के लिये प्रदान किया जाएगा।

समय के साथ चलें: कमल नाथ

नव वर्ष 2020 का शुभारम्भ हो रहा है। वर्ष 2019 स्मृति में अंकित हो गया है। हम सब नव वर्ष की सुबह का स्वागत आशाओं, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें। हर पल नया सीखने के लिए तैयार रहे और विफलताओं से सीखने के लिए तो हमेशा तैयार रहें । ख्याल रहे कि असफलताएँ और कुछ नहीं बल्कि आधे-अधूरे मन से किए गए प्रयासों का फल है। सफलता एक सापेक्ष वस्तु है। कई बार ईमानदार और भरपूर प्रयासों के बावजूद यह दूर रहती है, इसलिए, हमेशा उत्कृष्टता की तलाश करें।

मप्र के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दी नव-वर्ष की बधाई

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नव-वर्ष पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि , स्वास्थ्य और शांति की कामना की है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 / इंदौर पहली और दूसरी तिमाही में देशभर में टॉप पर

केंद्र सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में स्वच्छता सर्वेक्षण की पहली और दूसरी तिमाही के आंकड़े जारी किए गए। दोनों में इंदौर देशभर के सबसे स्वच्छ शहरों में टॉप पर रहा। इस सर्वेक्षण में पहली तिमाही में भोपाल नंबर दो पर था, लेकिन दूसरी तिमाही में वह खिसककर 5वें नंबर पर पहुंच गया। पहली तिमाही में 5वें नंबर पर रहने वाला राजकोट दूसरी तिमाही में छलांग लगाते हुए सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today